{"_id":"64d51f14774421ef0908ea26","slug":"rampur-news-accident-news-three-injured-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-3930-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: देलठ में 100 फीट खाई में गिरी कार, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: देलठ में 100 फीट खाई में गिरी कार, तीन घायल
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना ननखड़ी के तहत देलठ पंचायत में बुधवार शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। इन्हें उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल लाया गया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।
पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना ननखड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक एक ऑल्टो कार में सवार होकर तीन लोग देलठ से रामपुर की ओर जा रहे थे।
जैसे ही तीनों देलठ से चार किलोमीटर आगे बनोला नाला के पास पहुंचे तो चालक के नियंत्रण खोने से कार सड़क से करीब 100 फीट नीचे खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
घायलों की पहचान रामेश्वर गौतम पुत्र महेश्वरी दत्त, प्रवीण कुमार पुत्र स्व. विद्या देव और राम सिंह पुत्र बुद्धि राम निवासी टुटू के रूप में हुई है। इन्हें उपचार के लिए रामपुर के महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से प्रवीण की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। डीएसपी रामपुर शिवानी महला ने बताया कि कार हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।