फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, accident news, kinnaur news,

Rampur Bushahar News: भावानगर में 100 फीट नीचे गिरा ट्रक, चालक घायल

Wed, 06 Dec 2023 05:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 05:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। दुर्गा मंदिर भावानगर के समीप बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे एक ट्रक 100 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में चालक घायल हो गया। वह रामपुर के खनेरी अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस थाना भावानगर से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह ट्रक टापरी से भावानगर की ओर आ रहा था। इसी बीच भावानगर में ट्रक मोड़ते हुए दुर्गा मंदिर के समीप सड़क से नीचे जा गिरा। इस हादसे में चालक को चोटें आई हैं। चालक की पहचान छेरिंग राम निवासी गांव नाथपा, तहसील निचार, जिला किन्नौर के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही भावानगर थाने से एसआई शिव कुमार, मुख्य आरक्षी ललित और आरक्षी अंकुश की टीम घटनास्थल पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को भावानगर अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चालक को रामपुर रेफर कर दिया गया है। एसपी किन्नौर विवेक चहल ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed