फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, aani news, swip, program,

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को बताए मतदान का महत्व

Wed, 10 Apr 2024 05:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


आनी (कुल्लू)। हिमालयन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल आनी में स्वीप टीम ने बुधवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस अवसर पर स्वीप टीम आनी के सहायक नोडल अधिकारी मनमोहन शर्मा ने बताया कि हर मतदाता का यह कर्तव्य बनता है कि वह लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान में हर हाल में भाग ले, लेकिन पूरी तरह से जागरूक होकर अच्छे प्रत्याशी का चयन करें। उन्होंने कहा कि भारत में मतदान का बड़ा महत्व है। इसी महत्व के मद्देनजर भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से सौ फीसदी मतदान के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं। जहां लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं मतदान केंद्र पर भी उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी न आए, इसके लिए उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। 80 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों, दिव्यांग व्यक्तियों और कोरोना से पीड़ित मरीजों के लिए घर पर बैलेट पेपर से मतदान की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र ठाकुर ने मतदान से संबंधित विद्यार्थियों की भागीदारी और योगदान की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का आधार है। वे बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे लोगों को चुनाव लड़ने का मौका दिलाने में मदद करते हैं। यह लोगों को अपने देश के लिए काम करने और उज्ज्वल भविष्य बनाने का उचित मौका देता है। इस अवसर पर स्वीप टीम के सदस्य राकेश ठाकुर, नेहरू युवा केंद्र आनी के समन्वयक संजय छोटू और विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed