फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, aani news, school, annaul function

Rampur Bushahar News: आनी राजकीय आदर्श जमा दो विद्यालय में वार्षिक पारितोषिक उत्सव की धूम

Sun, 31 Dec 2023 04:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 04:50 PM IST
विज्ञापन
मुख्यातिथि जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने होनहारों को किया पुरस्कृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय आदर्श जमा दो विद्यालय आनी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष पंकज परमार ने बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक सहित अन्य उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के सैकड़ों होनहार छात्र नीट, आईआईटी,एचपीएस एचएएस और रक्षा के क्षेत्र में सेवाएं देकर देश की सेवा कर रहे हैं। विद्यालय के छात्र खेलों सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे हैं। विद्यालय के लोक नृतक दल ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। उन्हें स्वयं उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदेश सरकार ने शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से नवाजा है। कार्यक्रम में स्कूल की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब रंग जमाया। विद्यार्थियों ने नाटक के मंचन से प्राचीन और आधुनिक जीवन शैली को सामने रखा। इस मौके पर कार्यक्रम की गेस्ट ऑफ आनर कॉलेज प्राचार्य डाक्टर अनिता शर्मा ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्यातिथि जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष पंकज परमार ने वार्षिक उत्सव पर संबोधन में विद्यालय के होनहारों और स्कूल प्रबंधन की उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने, अपने लक्ष्य को हासिल करने और एक सभ्य नागरिक बनने के लिए शिक्षा का होना अति आवश्यक है। कार्यक्रम में मंच का संचालन प्रवक्ता कुंदन शर्मा और गोविंद ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में पंचायत समिति अध्यक्ष विजय कंवर, समाजसेवी परसराम, रफ्तार ठाकुर, प्रोफेसर अशोक शर्मा तथा मोशन फाउंडेशन के संस्थापक मिस्टर सकलानी ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। इस मौके पर पीटीए प्रधान रामकिशन ठाकुर सहित उनकी कार्यकारिणी और स्कूल स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed