फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, aani news, road, paneu, anni village,

Rampur Bushahar News: सड़क बहाल नहीं होने से पनेऊ गांव के लिए छह महीने से बस सेवा बंद

Sun, 31 Dec 2023 07:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 07:18 PM IST
विज्ञापन
बरसात के गिरे डंगे नहीं लगा सका लोक निर्माण विभाग, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी
विज्ञापन

जल्द सड़क बहाल नहीं की तो बागी के ग्रामीण देंगे धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। बेशक प्रदेश सरकार बरसात के मौसम में आई आपदा से उबरने की बात कर रही हो लेकिन अभी भी प्रदेश के कई क्षेत्र ऐसे हैं जो परेशानियों नहीं उबर पाए हें। आनी के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पनेऊ को जाने वाली सड़क के ढहे डंगे नहीं गिरने से पांच महीने से क्षेत्र के लोग बस सुविधा से वंचित हैं। लोक निर्माण विभाग छह महीने से बरसात के गिरे डंगों की मरम्मत नहीं कर पाया है। इससे ग्रामीणों में विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ भारी रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि जैहरा कैंची से आगे धार ,नौतोड़, धारठा, रिश्ता, बाई शोधा,बागी, वाला और पनेऊ की जनता पिछले छह महीने से बस सुविधा से वंचित हैं। एचआरटीसी की एकमात्र बस जो आनी से 12:00 बजे चलती है, वह जैहरा कैंची तक ही आ रही है। इस वजह से लोगों को आगे का सफर पैदल या छोटे वाहनों से करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि विभाग को जैहरा कैंची और रिश्ता धारठा के बीच डंगे लगाने हैं लेकिन अभी तक विभाग ऐसा नहीं कर पाया है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थानीय निवासी जमना देवी, रक्षा देवी, चंद्र कला, चंद्रेश कुमारी, लता,अनू, सरोज, मीना, मंजू, सत्या देवी, कांता देवी, प्रेमलता, वीना देवी, गीता देवी, शांता, मुकेश कुमार, पूर्ण चंद, रामलाल, सीताराम, जीतकुमार, नरेश, अनूप राम, डोला सिंह, उत्तम राम और कृष्ण चंद ने विभाग से सड़क बहाल करने की जल्द मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते समस्या का हल नहीं किया गया तो लोग प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने सरकार और विभाग से मांग उठाई कि मार्ग को जल्द से जल्द बहाल किया जाए।
कोट्स
सड़क की मरम्मत के लिए टेंडर लगा दिए गए हैं, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे लोगों को सड़क सुविधा का लाभ मिल सके।
संजय शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed