फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, aani news, ramleela, artist, awarded,

Rampur Bushahar News: आनी में श्रीराम लीला के कलाकार को नवाजा

Wed, 25 Oct 2023 07:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 07:12 PM IST
विज्ञापन
50 युवा कलाकारों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर किया पुरस्कृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंंसी
आनी (कुल्लू)। आनी कस्बे में 1986 से आयोजित श्रीराम लीला के कलाकारों को उनके बेहतरीन मंचन और अदाकारी के लिए सम्मानित किया गया। कला संस्कार केंद्र संस्था के प्रधान वीरेंद्र कुमार मल्होत्रा की अध्यक्षता में राजा रघुबीर सिंह मैदान में 30 कलाकारों के सहयोग एवं व्यापार मंडल आनी के तत्वाधान में श्रीरामलीला नाटक का मंचन 2000 तक पूरा किया गया। श्रीरामलीला नाटक मंचन का कार्य आनी के युवा संजय कौशल को दिया गया। विशेष कार्यक्रम में 1986 से लेकर 2023 तक श्री रामलीला नाटक करने वाले सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्यतिथि दुर्गा माता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मल्होत्रा शामिल हुए। श्री रामलीला आयोजन समिति ने उनका स्वागत किया। मल्होत्रा ने दर्शकों एवं युवा कलाकाारों को 14वीं श्रीराम लीला आयोजन पूरा होने पर बधाई दी। युवा श्रीरामलीला का आयोजन आगे भी आने वाले 14 वर्षों के लिए जारी रखेंगे, जिससे धर्म का प्रवाह ऐसे ही बहता रहे। कार्यक्रम में 1986 से आनी में श्री रामलीला आयोजन करने बाले कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। इसमें वीरेंद्र कुमार मल्होत्रा, शिवराज शर्मा,दयाल, ईश्वर लाल, जॉन, शशि मल्होत्रा और युवा कलाकारों में संजय कौशल, प्रताप रॉकी, अनुपराम, यशपाल कौशल, हेतराम, नीटूराम, गुडू राम और राजेश कुमार सहित क्लब के 50 युवा कलाकाारों को सम्मानित किया गया। रात्रि सांस्कृतिक संध्या में करसोग के गायक मोहन गुलेरिया, लता ठाकुर स्थानीय कलाकर सतीश कुमार विकी ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed