फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, aani news, parking, illigal fees,

Rampur Bushahar News: नगर पंचायत तीन माह पहले निरस्त, पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली जारी

Sat, 04 Nov 2023 07:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 07:08 PM IST
विज्ञापन
31 अक्तूबर को समाप्त हो चुका है टेंडर, बड़ा सवाल, ठेकेदार से पार्किंग कौन करवाए खाली
विज्ञापन

पार्किंग की जमीन आनी पंचायत के नाम, लेकिन वसूली नगर पंचायत के नाम पर

हरिकृष्ण शर्मा

आनी (कुल्लू)। नगर पंचायत आनी का दर्जा जुलाई में प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद समाप्त कर दिया गया है लेकिन आनी में नगर पंचायत के नाम पर पार्किंग से वसूली अभी तक जारी है। जुलाई में ही नगर पंचायत का दर्जा समाप्त होने के पश्चात पार्किंग पर भी स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए थी लेकिन अभी तक मामले पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। गौर हो कि तत्कालीन नगर पंचायत की ओर से 31 अक्तूबर तक इसका ठेका एक निजी ठेकेदार को दिया गया था लेकिन इसके पश्चात भी पार्किंग से वसूली जारी है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकार ठेकेदार किन आदेशों के तहत नगर पंचायत के नाम पर पार्किंग के नाम पर फीस वसूल रहा है, जबकि नगर पंचायत का अस्तित्व अब समाप्त हो चुका है। वर्तमान में पार्किंग की जगह आनी पंचायत के अधीन है। पंचायत के संज्ञान में भी यह मामला फिलहाल नहीं है। ऐसे में पार्किंग के नाम पर लोगों से शुल्क अभी भी वसूला जा रहा है। नियमों के तहत पार्किंग का टेंडर नए सिरे से किया जाना चाहिए था, ताकि पंचायत को इसका लाभ मिल सके। वसूली के कारण फायदा सिर्फ ठेकेदार को हो रहा है।
कोट्स
नोटिस करेंगे जारी : लाल सिंह
मामला संज्ञान में आया है। इसको लेकर ठेकेदार को नोटिस जारी किया जाएगा। पार्किंग को अपने अधीन लेकर नए सिरे से टेंडर आवंटित किया जाएगा। इस पर तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

लाल सिंह, प्रधान, आनी ग्राम पंचायत




कोट्स
31 अक्तूबर तक दी गई थी पार्किंग

नगर पंचायत आनी के तहत पूर्व में पार्किंग को 2.11 लाख रुपये में आवंटित किया गया था। इसे 31 अक्तूबर के पश्चात 1 साल के लिए आवंटित किया गया था लेकिन अब नगर पंचायत आनी का दर्जा समाप्त हो चुका है। अब इस मामले में पंचायतीराज विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरि शर्मा, पूर्व नगर पंचायत सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed