फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, aani news, loksabha election, training program, employee,

Rampur Bushahar News: 23 मई को आनी में होगा चुनावों के लिए दूसरे चरण का प्रशिक्षण

Tue, 14 May 2024 05:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत आनी में दूसरे चरण का चुनावी प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 मई को आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम पहले 22 मई को प्रस्तावित था लेकिन जिला चुनाव अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू के निर्देशों के पश्चात प्रशिक्षण कार्यक्रम अब 23 मई को आयोजित करने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में एआरओ/एसडीएम आनी नरेश वर्मा की ओर से कार्यालय आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार आनी विधानसभा क्षेत्र के तहत चुनावीं ड्यूटी पर तैनात सभी पीआरओ, एपीआरओ और पीओ को प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेना है। सुबह 10 बजे प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। एआरओ/एसडीएम नरेश वर्मा ने बताया किइससे पूर्व पहले चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। दूसरे चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेना अनिवार्य है, जिससे अधिकारी-कर्मचारी चुनावी ड्यूटी से संबंधित नियमों और दिशा-निर्देशों को जान सकें और इन नियम और निर्देशानुसार के अनुसार चुनाव संपन्न करवाने में मदद मिल सके। उन्होंने अपील की कि आनी विधानसभा क्षेत्र के लोग मतदान के दिन अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें, जिससे मजबूत लोकतंत्र में लोग भागीदारी निभा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed