{"_id":"64a5a59675191a40ed014e67","slug":"rampur-news-aani-news-kungas-fair-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-2252-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कुंगश मेले में महिला मंडलों और स्कूली बच्चों ने प्रस्तुतियों से लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कुंगश मेले में महिला मंडलों और स्कूली बच्चों ने प्रस्तुतियों से लूटी वाहवाही
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। तीन दिवसीय कुंगश के 20 आषाढ़ मेले में दूसरे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिला मंडलों ने शानदार प्रस्तुति देकर खूब समा बांधा। वहीं स्कूल के बच्चों ने नाटक, योगा और अन्य प्रस्तुतियों जमकर तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम में समाजसेवी घनश्याम शर्मा और पूर्व पीएनबी प्रबंधक मूलचंद बिष्ट बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने कुंगश मेले में आयोजित बेहतरीन प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के हुनर को देखकर लगता है कि भविष्य में यहां के बच्चे क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी को 51,000 रुपए की सहयोग राशि भेंट की।
मेले में मंच का संचालन ललित शर्मा ने किया। मेला कमेटी अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि पहली सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक डाबे राम कुल्लवी, बीएस भारद्वाज और पंकज चौहान ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर खूब धमाल मचाया। इस दौरान नाटियों पर दर्शक खूब झूूमे। वहीं मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम राजीव थापा, सुरेश शर्मा और पॉल सिंह प्रस्तुति देंगे। वीरवार को मेले का विधिवत समापन होगा। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित छह विधायक मौजूद रहेंगे।