फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, aani news, challan, police,

Rampur Bushahar News: आनी कस्बे में गंदगी फैलाने वालों का पुलिस काटेगी चालान

Wed, 22 May 2024 06:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 06:01 PM IST
विज्ञापन
कस्बे में दिनप्रतिदिन बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस करेगी कार्रवाई : डीएसपी
विज्ञापन

सचेत संस्था ने डीएसपी के साथ कस्बे में बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर जताई चिंता, बैठक में की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी कस्बे में अब गंदगी फैलाने वालों के पुलिस चालान काटेगी। कस्बे में दिनप्रतिदिन बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों, सामाजिक संस्थाओं की चिंता के बाद पुलिस ने यह निर्णय लिया है। गौर हो कि पांच पंचायतों के समावेश से बने आनी कस्बे में इन दिनों अव्यवस्था का आलम है। इसके समाधान को लेकर सचेत संस्था ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ के साथ चर्चा की। संस्था के पदाधिकारियों ने डीएसपी को कस्बे में चरमराती सफाई व्यवस्था, खुले में हर कहीं बहते सीवेज को ठिकाने लगाने की व्यवस्था न होने, अधिकांश निकास नालियों के बंद होने, एनएच के किनारे पासिंग प्वाइंट पर मलबा पड़ा होने और प्रशासन की ओर से पार्किंग, नो पार्किंग स्थान चिह्नित करने के बावजूद बेतरतीब वाहनों की पार्किंग, ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ने आदि विषयों के बारे में अवगत करवाया। साथ ही इसका स्थायी समाधान करने को लेकर चर्चा की। संस्था ने अवगत करवाया कि आनी, बखनाओं, कराना, कुंगश और नमहोंग पंचायतों के तहत आनी कस्बे के ऐतिहासिक राजा रघुबीर सिंह स्टेडियम के पीछे से गुजरने वाले रास्ते में घरों का गंदा पानी सरेआम खुले में बहाया जा रहा है। कस्बे से होकर गुजरने वाले छोटे और बड़े सभी नदी-नाले गंदगी से भर दिए गए हैं, जो आने वाली बरसात में बीमारियों का कारण बन सकते हैं। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि आनी कस्बे को स्वच्छ रखने के लिए सुनियोजित मुहिम के तहत कस्बे के साथ लगते नदी-नालों और अन्य स्थानों से गंदगी को साफ करने के लिए हरसंभव प्रयास करने को तैयार हैं। इसके लिए सबसे पहले संबंधित पंचायतों के प्रधानों, सचिवों और वार्ड सदस्यों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कस्बेवासियों को चेताया कि किसी की दुकान या घर के बाहर गंदगी मिलने पर या किसी को भी खुले में कूड़ा फेंकते हुए पाया गया तो उसका स्वच्छता अधिनियम के तहत चालान किया जाएगा। जल्द ही संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों, कस्बे वासियों, व्यापार मंडल के साथ भी बैठक कर सुझाव लिए जाएंगे और योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed