{"_id":"659bee617806d1db010774a6","slug":"rampur-news-aani-bus-stand-news-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-10696-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: उद्घाटन पट्टिका तक सिमट कर रह गया आनी का बस स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: उद्घाटन पट्टिका तक सिमट कर रह गया आनी का बस स्टैंड
विज्ञापन
12 सालों में एचआरटीसी प्रबंधन बस स्टैंड की भूमि तक नहीं कर सका अपने नाम, लोगों को नहीं मिली बेहतर सुविधाएं
भाजपा और कांग्रेस के मुख्यमंत्री दो-दो बार कर चुके हैं घोषणा, 2024 से मौजूद व्यवस्था में लगा सिर्फ सब डिपो की पट्टिका
हरिकृष्ण शर्मा
आनी (कुल्लू)। आनी में एचआरटीसी के नाम अभी तक न बस स्टैंड की भूमि है और न ही बस सब डिपो की सुविधा यहां लोगों को उपलब्ध हो पाई है। यहां बस सब डिपो और बस स्टैंड के नाम पर राजनीति तो खूब होती है, लेकिन सूरतेहाल वहीं जस के तस बनी हुई हैं। आनी में बस सब डिपो की घोषणा अभी तक सिर्फ दीवारों पर लिखे बोर्ड से आगे नहीं खिसक पाई है। आनी को एचआरटीसी का सब डिपो तो मिला लेकिन सुविधाएं अभी शून्य हैं। इसके कारण आए दिन बसें गंतव्य तक नहीं पहुंची पाती है। सब डिपो बनने के बाद न तो कोई अलग से बसें मिल पाई हैं और न ही स्टाफ। हालांकि सब डिपो का संचालन करने के लिए ट्रैफिक मैनेजर तैनात किया गया। सब डिपो के उद्घाटन के बाद ट्रैफिक मैनेजर तक तैनात नहीं किया है। हालांकि क्षेत्र के लोगों को उम्मीद थी कि आनी को सब डिपो मिलने के बाद बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और खासकर स्टाफ और बसों की संख्या में बढ़ोतरी होगी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। सिर्फ उद्घाटन पट्टिका लगाकर कागजों में आनी कार्यालय को सब डिपो का दर्जा दे दिया गया। लिहाजा आनी में सिर्फ सब डिपो की उद्घाटन पट्टिका लगाने के अलावा कोई नई सुविधा नहीं मिल पाई है। ऐसे में आनी का यह सब डिपो सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह गया है। हैरानी इस बात की है कि आनी बस अड्डे को तत्कालीन परिवहन मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने लोकार्पित किए हुए 12 साल बीत चुके हैं लेकिन बस अड्डे की जमीन तक अभी तक पथ परिवहन निगम के नाम नहीं हो पाई है। इस वजह से आनी को मिलने वाला परिवहन निगम के पेट्रोल पंप का मामला भी लटक गया है। डिनोमिनेशन सेल की सुविधा न होने के चलते परिचालकों को सप्ताह भर का हजारों रुपये की नकदी साथ लेकर घूमना पड़ता है। इसके बाद परिचालक रामपुर जाकर कैश जमा करवाते हैं। जिला परिषद अध्यक्ष कुल्लू पंकज परमार ने बताया कि आनी में जो बस स्टैंड की भूमि को जल्द एचआरटीसी के नाम करने के लिए उपायुक्त कुल्लू से बात की जाएगी। जल्द इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा। आरएम पथ परिवहन निगम रामपुर डीपो अतुल गुप्ता ने बताया कि आनी में जो बस स्टैंड की भूमि को लेकर प्रदेश सरकार और जिला कुल्लू प्रशासन को अवगत करवाया दिया गया है। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।