{"_id":"64beb3ce934e1e2b4d036558","slug":"rampur-news-32-hrtc-rout-effected-due-to-landslide-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-3181-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में 32 रूटों पर एचआरटीसी की बस सेवाएं ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में 32 रूटों पर एचआरटीसी की बस सेवाएं ठप
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में एक सप्ताह से अधिक समय होने पर भी ग्रामीण क्षेत्रों में कई सड़कें अवरुद्ध हैं। इसने बागवानों को परेशानी में डाल दिया है। संपर्क मार्ग बंद होने से जहां एचआरटीसी रामपुर की 32 रूटों पर बसों की सेवाएं पूरी तरह से ठप हैं। वहीं एचआरटीसी को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है।
वहीं निगम की 18 बसें विभिन्न रूटों में फंसीं हुई हैं। ननखड़ी क्षेत्र के निचले क्षेत्रों में इन दिनों सेब सीजन शुरू हो गया है लेकिन संपर्क मार्ग पूरी तरह से बंद होने से बागवानों ने सेब बगीचों से तुड़ान करना बंद कर दिया है। कहीं जगह पर लोगों ने सेब का तुड़ान करना शुरू कर दिया है लेकिन सड़कें बंद होने से उन्हें परेशानी में डाल दिया है।
क्षेत्र के बागवानों ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से मांग की है जल्द सड़कों को बहाल किया जाए, जिससे बागवानों को सेब मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
एचआरटीसी के आरएम प्रेम कश्यप ने बताया कि रामपुर उपमंडल के अंतर्गत 32 रूटों पर अभी तक सड़कें बंद होने पर बस सेवाएं बंद हैं। अभी तक 18 बसें निगम की विभिन्न रूटों में फंसी हुई हैं। इसके कारण एचआरटीसी को लाखों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।