{"_id":"641f35c85c3f837488039ce4","slug":"rampur-newd-rss-parade-rampur-hp-news-c-19-1-100097-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आरएसएस के स्वयंसेवकों ने गणवेष में की नगर परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आरएसएस के स्वयंसेवकों ने गणवेष में की नगर परिक्रमा
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिंदू नववर्ष और संघ द्वारा मनाए जा रहे रामोत्सव के तहत रामपुर में पहली बार बाल पथ संचलन का आयोजन किया गया। इसमें गणवेष में 156 बाल स्वयंसेवकों और 35 वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने नगर परिक्रमा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ चालक अश्वनी सोनी ने की।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता गोपी चंद विभाग प्रचारक रहे। पथ संचलन का शुभारंभ विहिप संचालित ठाकुर श्रीसत्यनारायण मंदिर से हुआ और पूरे नगर की परिक्रमा की गई। उन्होंने कहा कि इस पथ संचलन का बुशहरवासियों ने स्वागत किया और युवा पीढ़ी को एक अच्छे व्यक्ति निर्माण पथ पर ले जाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सराहना की। इस मौके पर संघ जिला कार्यवाह रवि कांत, जिला प्रचारक तरुण, आदित्य सहित, विष्णु शर्मा और रजत ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।