{"_id":"667d50a0c78d496487082bab","slug":"rampur-narain-bahli-road-rohru-road-problem-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-118007-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दो सप्ताह पहले पहुंच गई मशीनरी, अब तक शुरू नहीं हुआ सड़क का कायाकल्प कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दो सप्ताह पहले पहुंच गई मशीनरी, अब तक शुरू नहीं हुआ सड़क का कायाकल्प कार्य
विज्ञापन
सुंगरी ब्रांदली सडक़ पर दो सप्ताह पहले पहुंच गई मशीनें, कार्य अब तक नहीं हुआ शुरू। संवाद
सेब सीजन से पहले ब्रांदली-सुंगरी की हालत सुधारने की उठी मांग, जल्द शुरू नहीं हुआ कार्य तो लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का होगा घेराव : चौहान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की नरैण और बाहली पंचायत सहित रोहड़ू उपमंडल के हजारों लोगों को लाभान्वित करने वाली ब्रांदली सुंगरी सड़क की हालत बजट के बाद भी नहीं सुधर रही। आलम यह है कि सड़क की हालत सुधारने के लिए मौके पर मशीनरी पहुंचे दो सप्ताह का समय बीत गया है, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इस कारण क्षेत्र के ग्रामीणों में खासा रोष है। ग्रामीण सेब सीजन से पूर्व इस सड़क की हालत सुधारने की मांग कर रहे हैं। वहीं, भाजपा ने चेताया है कि यदि जल्द सड़क का कार्य शुरू नहीं हुआ तो लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। गौर हो कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रामपुर उपमंडल की 11 सड़कों के लिए करीब 103 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। इस राशि से सुंगरी-ब्रांदली सड़क का भी कायाकल्प किया जाना है। हैरानी की बात है कि सड़क दुरुस्त करने का कार्य जिस ठेकेदार को सौंपा गया है, वह अवॉर्ड लेटर जारी न होने से काम शुरू नहीं कर पा रहा है। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व प्रधान नरेश चौहान ने बताया कि केंद्र सरकार ने जब सड़कों को दुरुस्त करने के लिए करोड़ों की राशि जारी की है, तो विभाग कार्यों में देरी क्यों कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कार्यों में देरी होना किसी भ्रष्टाचार को अंजाम देने का अंदेशा बना हुआ है। क्षेत्र में दो माह बाद सेब सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में यदि सुंगरी-ब्रांदली सड़क इस बार भी दुरुस्त नहीं हुई, तो क्षेत्र के बागवानों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। अविनाश कायथ, दिनेश खमराल, बलवीर मेहता सहित अन्य ने बताया कि संबंधित ठेकेदार ने दो सप्ताह से अधिक समय पहले सुंगरी ब्रांदली सड़क पर अपनी मशीनरी लाकर रख दी है, लेकिन कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को चेताया है कि यदि जल्द सड़क को दुरुस्त करने का कार्य शुरू नहीं हुआ, तो भाजपा ग्रामीणों को साथ लेकर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता और अन्य अधिकारियों का घेराव करेंगे।
जिस ठेकेदार को सुंगरी ब्रांदली सडक़ का कार्य सौंपा गया है, उनकी कुछ कागजी कार्रवाई शेष बचती है। जैसे ही यह दुरुस्त हो जाएगी ठेकेदार को टेंडर अलॉट कर दिया जाएगा।
रजनीश बहल, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग रामपुर बुशहर ।