फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur market decorated for Diwali and Dhanteras

Rampur Bushahar News: दिवाली और धनतेरस को लेकर सजा रामपुर का बाजार

Thu, 16 Oct 2025 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Rampur market decorated for Diwali and Dhanteras
रामपुर बाजार में दिवाली की खरीदारी करते लोग। संवाद
हाथों से बने दीपक और झालर बने लोगों की पसंद
विज्ञापन

दिवाली और धनतेरस को लेकर सजा रामपुर का बाजार
चाइनीज से अधिक स्वदेशी सामान में लोगों की दिलचस्पी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दिवाली और धनतेरस काे लेकर रामपुर का बाजार सज गया है। दिवाली को लेकर अभी से रौनक बढ़ गई है। भीड़ बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे खिल गए हैं। लोगों को हाथों से बने मिट्टी के दीये, झूमर और झालर बहुत पसंद आ रहे हैं। बाजार में चाइनीज सामान भी बिक रहा है, लेकिन लोगों को स्वदेशी सामान अधिक पसंद आ रहा है। मिट्टी के दीयों और फूलों की लड़ियों की अधिक मांग है।
दिवाली पर दुकानदारों ने इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर भी विशेष छूट दी है। आभूषणों की दुकानों की ओर से भी ऑफर दिए जा रहे हैं। बर्तनों की दुकानें भी पूरी तरह से नए सामान से भर गई हैं। बाजार में वीरवार को भी पूर्वाहन 11:00 बजे के बाद खरीदारों की भीड़ रही। बाजार में लाइटें, झालर, हैंगिंग लाइट, इलेक्ट्रिक दीये, रंगबिरंगी लाइट की लड़ियों समेत कई सजावट के सामान दुकानें में सजे हैं। इन सब सामानों की खूब खरीदारी भी हो रही है। बाजार में सजावट का सामान 50 रुपये से लेकर बीस हजार तक मिल रहा है। लोगों में फूलों और रंगबिरंगी लाइटों के झालरों का अलग ही क्रेज दिख रहा है। रामपुर बाजार में शिमला, कुल्लू, किन्नौर और मंडी जिले के दुर्गम क्षेत्रों से लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

दिवाली पर घरों को सजाएंगी
हेमलता, सुभद्र, कुसुम, योगिता, यशोदा और पार्वती सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि 18 अक्तूबर को धनतेरस और 20 अक्तूबर को दिवाली की भीड़ बाजार में दिख रही है। लोगों ने घरों में दिवाली की साफ-सफाई करना शुरू कर दिया। दिवाली पर लोग घरों को सजाएंगी। दिवाली की तैयारियों और सजावट के सामान खरीदने के लिए लोग बाजार आ रहे हैं। लोगों का स्वदेशी सामान की तरफ अधिक रूझान देखने को मिल रहा है।

रामपुर बाजार में दिवाली की खरीदारी करते लोग। संवाद

रामपुर बाजार में दिवाली की खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article