{"_id":"6aabe9ec8d3b31012d031e48","slug":"car-of-teacher-returning-from-census-duty-falls-into-river-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-169982-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जनगणना ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक की नदी में गिरी कार, सुबह मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जनगणना ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक की नदी में गिरी कार, सुबह मिला शव
विज्ञापन
रोहड़ू के कोशटार नामक स्थान पर खड्ड में गिरी शिक्षक की कार। संवाद
रोहड़ू के कोशटार नामक स्थान पर बुधवार रात को हुआ हादसा
घटनास्थल से 500 मीटर आगे नदी से मिला बलवंत नेगी का शव
हादसे से पहले साथियों को दी थी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। उपमंडल रोहड़ू के धमवाड़ी क्षेत्र में जनगणना ड्यूटी से लौट रहे एक जेबीटी शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, बुधवार रात शिक्षक की कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई और पब्बर नदी में समा गई। इस हादसे में गोक्सवाड़ी निवासी 46 वर्षीय बलवंत नेगी की जान चली गई। बलवंत नेगी प्राथमिक शिक्षा खंड छौहारा के तहत प्राथमिक पाठशाला बरशील में जेबीटी शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वह शनिवार शाम बरशील गांव में जनगणना संबंधी ड्यूटी के लिए गए थे। रात करीब नौ बजे ड्यूटी पूरी करने के बाद वह अपनी कार से धमवाड़ी की ओर लौट रहे थे। धमवाड़ी से लगभग 100 मीटर पहले कोशटार नामक स्थान पर उनकी कार अचानक सड़क से नीचे जा गिरी। कार खाई में गिरने के बाद पब्बर नदी में जा समाई। हादसे से पहले बलवंत नेगी ने हादसे से पहले लौटने की सूचना धमवाड़ी में अपने साथियों को दी थी। जब वह समय पर नहीं पहुंचे, तो साथी उनकी तलाश में निकल पड़े। रास्ते में सड़क के किनारे रेलिंग टूटी मिली। हादसे की आशंका होने पर तलाश की गई, तो कार नदी तट पर क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली, जबकि बलवंत नेगी नहीं दिखाई दिए। आशंका जताई गई कि बलवंत नेगी वाहन से बाहर छिटककर पब्बर नदी के तेज बहाव में बह गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे और उनकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद सुबह पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने पब्बर नदी के किनारे बड़े स्तर पर तलाश अभियान चलाया। करीब नौ बजे घटनास्थल से लगभग 500 मीटर आगे नदी किनारे बलवंत नेगी का शव बरामद किया गया। शव को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए संदासू अस्पताल ले जाया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बलवंत नेगी अपने पीछे एक बेटा, एक बेटी, पत्नी और माता-पिता को छोड़ गए हैं। इस घटना से परिवार में गहरा दुख है। पुलिस ने इस हादसे की पुष्टि की है। पुलिस थाना चिड़गांव में हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और अन्य पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।