{"_id":"6aabdacc854891264b02de2c","slug":"blood-donated-on-prime-minister-modis-birthday-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-169983-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर किया रक्तदान
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष पर आयोजित रक्तदान शिविर में मौजूद रक्तदाता और भा
भाजयुमो ने लगाया शिविर, रक्तदाताओं को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महासू ने रामपुर में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने 35 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा संगठनात्मक जिला महासू अध्यक्ष अरुण फाल्टा ने की। इस दौरान भाजपा नेता कौल सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। भाजपा मंडल रामपुर अध्यक्ष नरेश चौहान सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शिविर में उपस्थित रहे। शिविर के दौरान लोगों को नियमित रक्तदान के लिए भी प्रेरित किया गया। शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को अरुण फाल्टा और कौल सिंह ने प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं से सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में युवाओं की भागीदारी उत्साहजनक रही। अरुण फाल्टा और कौल सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के दम पर भारत की विश्व भर में खास पहचान है। आज हर क्षेत्र में भारत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। सेना सहित अन्य क्षेत्रों में देश बेहतरीन कार्य कर रहा है।