फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur irrigation scheme, inauguration, education minister,

Rampur Bushahar News: बरथाटा को पेयजल योजना समर्पित, धानसर में शिक्षा मंत्री ने रखी सामुदायिक भवन की आधारशिला

Sat, 09 Mar 2024 07:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामंत्री ने कहा, क्षेत्र के विकास के लिए नहीं आने देंगे बजट की कमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शनिवार को जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 1.67 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने उत्तराखंड की सीमा पर धानसर गांव में सामुदियक भवन की आधारशिला भी रखी। ग्राम पंचायत बरथाटा के भवन में आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा कि बरथाटा से उनका एक पारिवारिक संबंध है। यह गांव हिमाचल के महान नेता स्वर्गीय ठाकुर रामलाल की जन्मस्थली है। उन्होंने कहा कि जुब्बल-कोटखाई-नावर विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान प्रदेश सरकार अभूतपूर्व विकास कर रही है। आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र कि आर्थिकी मुख्य रूप से सेब की बागवानी पर निर्भर है। सेब बहुल क्षेत्र में अधिक से अधिक सड़कों का निर्माण जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत इस समय सर्वाधिक सड़कों की स्वीकृति इस विधानसभा क्षेत्र को मिली है। शिक्षा मंत्री जुब्बल की उत्तराखंड के साथ लगती अंतिम एवं दूर दराज पंचायत झालटा के धानसर गांव में 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन की आधारशिला भी रखी। उन्होंने इसके लिए 10 लाख रुपये की पहली किस्त जारी करने घोषणा भी की है। झालटा से बौली धार और खरशाल मार्ग की मैटलिंग और टारिंग का कार्य पूरा हो चुका है। इसके अतिरिक्त, क्वालटा खड्ड पर 1.59 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माणाधीन होना है। झड़ाशली और झगटान से गल्छू सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, स्थानीय पंचायत एवं साथ लगती पंचायतों के जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed