{"_id":"66e96d7f945115593e08875b","slug":"rampur-hps-sanitation-campaign-rampur-bushahr-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-121851-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: स्वच्छता रखने की ग्रामीणों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: स्वच्छता रखने की ग्रामीणों ने ली शपथ
विज्ञापन
रामपुर परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर एचपीएस ने मंगलवार से स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम 2 अक्तूबर तक चलेगा। पहले दिन रामुपर परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे स्वस्थ जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है, इसलिए शारीरिक स्वच्छता के साथ-साथ अपने आसपास की जगह और वातावरण की सफाई भी जरूरी है। साथ ही स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता की भावना को अपनाते हुए भारत को स्वच्छ बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की सभी से अपील की। इस अवसर पर स्वच्छता गीत के माध्यम से भी स्वच्छता के महत्व का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए सार्वजनिक स्थानों और मोबाइल वेन के माध्यम से परियोजना प्रभावित पंचायतों के गांव में स्वच्छता संबंधी पोस्टर लगाए गए। वहीं, ग्रामीणों को भी स्वच्छता शपथ दिलाई गई और अपने गांव, गली-गली को स्वच्छ रखने की अपील की। स्वच्छता पखवाड़े के दौरान सफाई अभियान के साथ-साथ सफाई कर्मचारियों के लिए निरमंड में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर परियोजना प्रमुख ई, विकास मारवाह ने कहा कि अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ई. सुशील शर्मा के दिशानिर्देशों से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।