{"_id":"668549e330fcb7a2a50cdbf6","slug":"rampur-college-ten-day-eight-hp-ncc-training-camp-rampur-bushahr-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-118254-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कैडेट्स को देश की रक्षा के लिए तत्पर रहने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कैडेट्स को देश की रक्षा के लिए तत्पर रहने का दिया संदेश
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल निर्मल जीत सिंह सिद्दू रामपुर कॉलेज में कैडेट्स को प्रेरित करते
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज में आयोजित हो रहे दस दिवसीय आठ एचपी एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन कमान अधिकारी ने कैडेट्स को देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहने का संदेश दिया। कमान अधिकारी ने बताया की हम सभी को जीवन में आने वाली विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना चाहिए। कमान अधिकारी ने एनसीसी ऑफिसर कॉलेज और स्कूल एवं सभी जेसीओ के साथ एक बैठक भी की, जिसमें इस बात पर चर्चा की गई की हम कैडेट्स के उत्थान के लिए क्या कर सकते हैं। कमान अधिकारी ने एनसीसी ऑफिसर कॉलेज और स्कूल को निर्देश दिए कि वे वे समय-समय पर अपने कैडेट्स को प्रेरित रहें। इस अवसर पर कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल निर्मल जीत सिंह सिद्धू के साथ एनसीसी ऑफिसर कॉलेज लेफ्टिनेंट अशोक भारद्वाज, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी से एनसीसी अधिकारी रंजीत सिंह, राजकीय पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी से एनसीसी अधिकारी तिलक शर्मा, सीनियर जेसीओ नक्षत्र सिंह सहित सभी जेसीओ और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।