{"_id":"65101d8bdb396687b5054324","slug":"rampur-college-pta-council-elected-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-5888-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चेतन पाकला दूसरी बार बने पीटीए महाविद्यालय रामपुर के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चेतन पाकला दूसरी बार बने पीटीए महाविद्यालय रामपुर के प्रधान
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में सत्र 2023-24 के लिए अभिभावक-शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में सत्र 2023-24 के लिए अभिभावक-शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए महाविद्यालय सभागार में आमसभा का आयोजन किया गया। इससे पहले सत्र 2022-23 में हुए कार्यों और आय-व्यय का ब्योरा पिछली आमसभा के सामने रखा गया था। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया की अध्यक्षता में हुए आयोजन में निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया में प्रधान पद पर दूसरी बार चेतन पाकला को चुना गया है। इसके अलावा उपप्रधान पद की कमान अनुराधा को सौंपी गई है। इसके अलावा सहसचिव पद पर सोहन ठाकुर, मुख्य सलाहकार पद पर राजेश गुप्ता और कोषाध्यक्ष पूज्य देव को बनाया गया है। साथ ही सर्वसम्मति से सचिव पद पर डॉ. प्रताप ठाकुर, ऑडिटर पद पर सत्यराम साहनी एवं डीडी कश्यप, सदस्य शिक्षक वर्ग के लिए डॉ. टीडी वर्मा, प्रो.राजेश नेगी और प्रो. योजना ठाकुर, सदस्य अभिभावक संघ से रीना सोनी, जय प्रकाश, रक्षा और भावना को चुना गया। महाविद्यालय प्राचार्य ने कहा कि अभिभावक-शिक्षक संघ के गठन का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और महाविद्यालय की बेहतरी के लिए मिलजुल कर कार्य करना है। अभिभावकों के सहयोग के बिना शिक्षण-संस्थाओं के बहुत से विकासात्मक कार्य पूरे करना मुश्किल होते हैं। उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से महाविद्यालय के विकास के लिए मिलजुल कर कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पीटीए प्रधान चेतन पाकला ने कहा कि महाविद्यालय और विद्यार्थियों की उन्नति के लिए जो भी संभव होगा मिलजुल कर कार्य करेंगे। आयोजन में महाविद्यालय परिवार के डॉ. विद्या बंधु नेगी और अन्य शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग के सभी सदस्य मौजूद रहे।