फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur College organised a one-day session on career guidance.

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों पर जागरूक

Mon, 22 Sep 2025 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय रामपुर में कॅरिअर गाइडेंस पर लगा एक दिवसीय सत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
राजकीय महाविद्यालय रामपुर के कॅरिअर मार्गदर्शन और प्लेसमेंट सैल ने सोमवार को एक दिवसीय कॅरिअर गाइडेंस सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट क्षेत्र में रोजगार की बदलती संभावनाओं और भविष्य की चुनौतियों पर जागरूक किया। सत्र में कॉर्पोरेट सर्विसेज चंडीगढ़ के चारिता और संदीप कुमार विशेष वक्ता के रूप में मौजूद रहे। कॅरिअर मार्गदर्शन सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने कॅरिअर की नई संभावनाओं, इंडस्ट्री की जरूरतों, साक्षात्कार, ग्रुप डिस्कशन की तैयारियों और औद्योगिक जीवन में सफलता की जानकारी दी। चारिता और संदीप कुमार ने विद्यार्थियों के सवालों के समाधान भी किए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने छात्रों को अनवरत परिश्रम, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण, निरंतर प्रयास, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ऐसे सत्र विद्यार्थियों को न केवल जॉब मार्केट के लिए तैयार करते हैं, बल्कि व्यक्तित्व विकास और संवाद क्षमता भी मजबूत करते हैं। कॅरिअर मार्गदर्शन और प्लेसमेंट सैल की समन्वयक डॉ. शिवाली ठाकुर ने कहा कि ऐसे सत्रों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और कॉर्पोरेट क्षेत्र समझने की क्षमता में वृद्धि होती है। सत्र में कॉलेज के 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. ईश्वर नेगी, डॉ. अजेनदर नेगी, डॉ. सतपाल, डॉ. हीरा भगती, असिस्टेंट प्रो. तरुण शर्मा, असिस्टेंट असिस्टेंट प्रो. प्रदीप गोस्वामी, असिस्टेंट प्रो. विकास शेखरी और असिस्टेंट प्रो. संदीप उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed