{"_id":"69453ded991012886f031ca4","slug":"rampur-child-development-project-workers-did-not-receive-their-honorarium-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-150410-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बाल विकास परियोजना रामपुर की कार्यकर्ताओं को नहीं मिला मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बाल विकास परियोजना रामपुर की कार्यकर्ताओं को नहीं मिला मानदेय
विज्ञापन
महंगाई के दौर में कार्यकर्ताओं को झेलनी पड़ रही हैं दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बाल विकास परियोजना रामपुर की कार्यकर्ताओं को नवंबर माह का मानदेय नहीं मिला है, जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समस्या पेश आ रही है। रामपुर विकास खंड की पंचायतों में 253 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जिसमें 253 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 248 सहायिकाएं सेवाएं दे रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 4,500 और सहायिकाओं को 2,250 मानदेय मिलता है। मानदेय न मिलने से कार्यकर्ताओं को सहायिकाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। कई घरों में सिर्फ महिला के मानदेय से ही चूल्हा जलता है। बढ़ती महंगाई में वेतन न मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर शशि ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की ओर से जारी होने वाला मानदेय जारी नहीं हुआ है। पीएसएमएस पोर्टल में बदलाव के कारण मानदेय में देरी हो रही है। कार्यकर्ताओं को अब स्पर्श के तहत मानदेय जारी किया जाएगा। जैसे ही पोर्टल की आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा, वैसे ही कार्यकर्ताओं को मानदेय दे दिया जाएगा।