फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur by elction police baricading serches vehicle

रामपुर विस क्षेत्र में अर्धसैनिक बल और पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Sun, 24 Oct 2021 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
rampur by elction police baricading serches vehicle
रामपुर विस क्षेत्र की सीमाओं पर वाहनों की जांच करती पुलिस। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। मंडी संसदीय उपचुनाव को लेकर रामपुर विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। विस क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए केंद्रीय अर्ध सैनिक बल की पांच टुकड़ियों सहित पुलिस और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा उपमंडल के चार स्थानों पर नाकाबंदी कर नियमित रूप से वाहनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

30 अक्तूबर को विस क्षेत्र के 156 पोलिंग बूथों पर मतदान प्रक्रिया होगी। इसमें दो संवेदनशील पोलिंग बूथ भी शामिल हैं। मंडी लोकसभा उपचुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं चुनाव के दौरान होने वाले सभी गतिविधियों पर पुलिस नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में नाकाबंदी, वाहनों को हो रही नियमित जांच
विधानसभा क्षेत्र के सैंज, सुंगरी, वजीर बावड़ी और ज्यूरी सीमाओं पर पुलिस ने नाकाबंदी की है। यहां से गुजरने वाले सभी वाहनों की पुलिस जांच कर रही है। चुनाव के दौरान होने वाली अवैध गतिविधियों पर भी पुलिस पैनी नजर रखे हुए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस के उड़नदस्ते भी सक्रियता से कार्य कर रहे हैं, जो मतदाताओं को रिझाने के लिए शराब, पैसे के लेनदेन जैसी अनैतिक गतिविधियों पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस के 18 जवानों समेत पुलिस थाना रामपुर, ननखड़ी और झाकड़ी के जवान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में तैनात हैं। नाकों पर 24 घंटे पुलिस के जवान तैनात रहकर चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने में जुटे हैं। विस क्षेत्र के 156 पोलिंग बूथों पर 30 अक्तूबर को प्रत्येक बूथ पर दो-दो जवान तैनात रहेंगे, जबकि संवेदनशील गोपालपुर और रचोली बूथ में तीन-तीन जवान की तैनाती की गई है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि मंडी लोकसभा उपचुनाव को लेकर सुरक्षा के सभी इंतजाम पुलिस प्रशासन ने किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed