फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur Bushahr, Shimla, meeting on June 9, meeting at Devta Sahib Nareshar Lakshmi Narayan Temple.

शलाटी घोड़ी की सुख-समृद्धि के लिए मंदिर में होगा धार्मिक अनुष्ठान : चौहान

Fri, 07 Jun 2024 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
नौ जून को देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण मंदिर में होगी बैठक, देवता साहिब के आदेश के बाद पाठ करवाने के लिए तैयार होगी रूपरेखा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। शलाटी घोड़ी के आराध्य देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण मंदिर कुमसू में रविवार यानी नौ जून को अहम बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मंदिर में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जीवन चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी।लक्ष्मी नारायण मंदिर कमेटी कुमसू के अध्यक्ष जीवन चौहान ने कहा कि शलाटी घोड़ी के आराध्य देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण कुमसू ने मंदिर परिसर में इलाके की सुख-समृद्धि के लिए पाठ करवाने के आदेश दिए थे, जिसकी अनुपालना करते हुए मंदिर कमेटी की ओर से मंदिर परिसर में जल्द पाठ करवाया जाएगा। इसको लेकर 9 जून को मंदिर परिसर में आम सभा का आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी ने सभी ग्रामीणों से आग्रह किया है कि रविवार के दिन देवता साहिब लक्ष्मी नारायण कुमसू के प्रांगण में प्रात: 10 बजे आयोजित बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकि बैठक में सभी ग्रामीणों के बहुमूल्य सुझाव से पाठ का आयोजन विधिवत रूप से किया जा सके और आगामी रूपरेखा तैयार की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed