Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur Bushahr: SDM states that an inspection team will monitor the Lavi Fair to prevent subletting.

रामपुर बुशहर: एसडीएम बोले- लवी मेले में सबलेटिंग रोकने के लिए निरीक्षण दल करेगा निगरानी

Sat, 07 Nov 2026 03:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Nov 2026 03:58 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में कारोबारी व्यापार करने पहुंचते हैं। हर साल मेले के दौरान कुछ आवंटित दुकानों और प्लॉट को दूसरे कारोबारियों को उपकिराये पर देने यानी सबलेटिंग के मामले सामने आते रहे हैं। 

विज्ञापन

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में दुकानों और प्लॉट की सबलेटिंग के खेल पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने इस बार सख्त कदम उठाने की तैयारी की है। मेले के दौरान प्लॉट आवंटन में पारदर्शिता बनाए रखने और अनियमितताओं को रोकने के लिए विशेष निरीक्षण दल का गठन किया गया है। यह दल राष्ट्रीय राजमार्ग और पाटबंगला मैदान में आवंटित प्लॉटों की नियमित जांच करेगा। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में कारोबारी व्यापार करने पहुंचते हैं। हर साल मेले के दौरान कुछ आवंटित दुकानों और प्लॉट को दूसरे कारोबारियों को उपकिराये पर देने यानी सबलेटिंग के मामले सामने आते रहे हैं। इससे निर्धारित नियमों का उल्लंघन होने के साथ वास्तविक कारोबारियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। साथ ही ग्राहकों पर भी महंगाई की मार पड़ती है। वहीं लवी मेले के सफल आयोजन को लेकर होने वाली बैठकों में भी सबलेटिंग के मामले जोर शोर से उठते रहे हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन ने इस बार सबलेटिंग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।

विज्ञापन



प्रशासन की ओर से गठित निरीक्षण दल राष्ट्रीय राजमार्ग और पाटबंगला मैदान के अलग-अलग सेक्शन में दो से तीन बार निरीक्षण करेगा। इस दौरान प्लॉट आवंटन की शर्तों और मौके पर कारोबार कर रहे व्यक्ति की जानकारी का मिलान किया जाएगा। यदि किसी प्लॉट की सबलेटिंग का मामला सामने आता है तो उसका आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। इसके बाद संबंधित प्लॉट किसी अन्य इच्छुक कारोबारी को आवंटित किया जाएगा। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि प्लॉट आवंटन के समय प्रत्येक कारोबारी से शपथ-पत्र लिया जाएगा। इसमें कारोबारी को पहले ही स्पष्ट करना होगा कि वह किस प्रकार का सामान बेचेगा। इसके साथ ही संबंधित दुकान में कारोबार करने वाले व्यक्ति का पहचान पत्र भी जमा करवाना अनिवार्य होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन और सबलेटिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

लवी मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
अंतरराष्ट्रीय लवी मेला के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को उपमंडलाधिकारी एवं मेला समिति के सचिव हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कानून-व्यवस्था, आवास, यातायात, पेयजल, बिजली और स्वच्छता सहित मेले से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा कर अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। एसडीएम ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 11 से 14 नवंबर तक रामपुर बुशहर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय रहते तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर परिसर में बैरिकेडिंग और बैठने की व्यवस्था की जिम्मेदारी सहायक आयुक्त (विकास) एवं खंड विकास अधिकारी रामपुर अंकुश कुमार को सौंपी गई है। वहीं, मेला मैदान में उद्घाटन और समापन समारोह के दौरान बैठने की व्यवस्था, मंच की सजावट का जिम्मा नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी और बागवानी विभाग के विषय विशेषज्ञ को दिया गया है। मेले में आने वाले सांस्कृतिक दलों और अतिथियों के ठहरने के लिए अलग दल गठित किया गया है। यह दल आवासीय सुविधाओं का आकलन करने के साथ भवनों में पेयजल, बिजली और स्वच्छता की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। इसके अलावा रामपुर में चौबीसों घंटे नियंत्रण कक्ष स्थापित करने और आवास आवंटन का रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए गए हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहायक आयुक्त (राजस्व) एवं तहसीलदार रामपुर योगेश कुमार को प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, सांस्कृतिक दलों के आवास आरक्षण, प्रवेश पास, निमंत्रण पत्र, दूरभाष व्यवस्था और उनके वितरण के लिए अलग-अलग अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय पर पूरी की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में नायब तहसीलदार सराहन प्रेम सिंह नेगी, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग बीरबल मोदी, सहायक अभियंता विद्युत विभाग राजेश मुखिया, सहायक अभियंता नगर परिषद अनिल गौतम, थाना प्रभारी रामपुर रमेश नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed