फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur Bushahr News, Religious Events, Devta Narayan, Nagin Mata Temple Chhota Kamba

Rampur Bushahar News: कुलदेव नारायण जी पहुंचे नागिन माता मंदिर छोटा कंबा

Wed, 07 Aug 2024 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
जाइयों और ग्रामीणों ने फूलमालाओं से किया भव्य स्वागत
विज्ञापन

12 वर्ष बाद मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा फेर पर्व
पारंपरिक वेशभूषा में सजधज और ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमेंगे लोग


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। निचार खंड के तहत आने वाले गरशू के आराध्य देवता साहिब कुलदेव नारायण जी लाव-लश्कर के साथ छोटा कंबा की ईष्ट देवी नागिन माता मंदिर छोटा कंबा पहुंचे। बुधवार को यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। वीरवार को नवनिर्मित मंदिर का शुद्धिकरण होगा और अगले दिन यहां पर फेर पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।
बुधवार को काचरंग, रोकचरंग, सोलारिंग और गरशू गांव के करीब 150 देवलुओं के संग देवता साहिब अपने मंदिर परिसर से करीब 10 बजे निकले। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुलढुंगदेन के पास करीब चार बजे पहुंचने पर जाइयों ने देवता साहिब और देवलुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। उसके बाद करीब पांच बजे मंदिर पहुंचे और माता के साथ उनका भव्य मिलन हुआ। देवलू ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। वहीं, आठ अगस्त को नवनिर्मित मंदिर का शुद्धिकरण किया जाएगा। नौ अगस्त को 12 वर्ष बाद फेर मेले का आयोजन होगा। पूरे गांव के चारों ओर वाद्य यंत्रों की धुनों पर देवताओं की उपस्थिति में सुख-शांति और समृद्धि के लिए फेर निकाला जाएगा। उसके बाद नाटियों का दौर चलेगा।
विज्ञापन


छोटा कंबा पंचायत प्रधान स्नेह लता नेगी और उपप्रधान जसमन नेगी ने कहा कि 12 वर्ष के बाद मेले का आयोजन हो रहा है। मेले के सफल आयोजन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले को धूमधाम से मनाया जाएगा। गांव की सुख-समृद्धि के लिए फेर पर्व का आयोजन किया जा रहा है। मेले में नाटियों का खूब दौर चलेगा। पारंपरिक वेषभूषा में सजधज कर मेले में ग्रामीण और देवलू झूमेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed