फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur Bazaar, Karwa Chauth Shopping, Karwa Chauth Festival

Rampur Bushahar News: मौसम साफ होते ही महिलाओं ने बाजार में पहुंच कर की करवा चौथ की खरीदारी

Thu, 09 Oct 2025 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rampur Bazaar, Karwa Chauth Shopping, Karwa Chauth Festival
करवा चौथ को लेकर रामपुर बाजार में लोगों की भीड़: संवाद
खरीदारी के साथ महिलाओं ने हाथों में लगवाई मेहंदी
विज्ञापन

आज रात 9:00 बजे होंगे चांद के दीदार, 8 से 11 बजे तक पूजा का मुहूर्त
लगातार हो रही बारिश से बाजार खाली हो गए थे, रौनक लौटी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। मौसम साफ होते ही वीरवार को महिलाओं ने भारी संख्या में बाजार पहुंचकर करवा चौथ के लिए खरीदारी की। इस दौरान महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी भी लगवाई। करवा चौथ के दिन शुक्रवार को रात को करीब 9:00 बजे चांद के दीदार होंगे। पूजा का समय रात 8 बजे से 11 बजे के बीच रहेगा। तीन दिन से लगातार बारिश के कारण रामपुर बाजार सूना था। अभी तक महिलाएं करवा चौथ की खरीदारी के लिए बाजार नहीं पहुंच रही थीं। वहीं, करवा चौथ पर सूने बाजार को देखकर कारोबारी भी चिंतित थे, लेकिन करवा चौथ के एक दिन पहले वीरवार को मौसम साफ रहा, तो बाजार में रौनक लौट आई। महिलाओं ने करवा चौथ के लिए जमकर खरीदारी की। कई दुकानों में महिलाओं को सामान खरीदने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। रामपुर बाजार में भीड़ देख व्यापारियों के चेहरे भी खिल गए। अक्तूबर में लगातार त्योहार हैं। इसके चलते रामपुर बाजार में लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है। कपड़े, आभूषण और मिठाइयों की दुकानों में अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। वीरवार सुबह ही महिलाएं खरीदारी करने बाजार पहुंच गई। हेमलता, मीनाक्षी, सुमिक्षा, पार्वती, वर्षा, आशा और राधिका सहित अन्य ने कहा कि रामपुर बाजार में करवा चौथ को लेकर खासी भीड़ देखने को मिली। महिलाएं करवा चौथ की तैयारियों में जुटी हैं। कपड़े, मिठाई और आभूषण की दुकानों में महिलाएं ही नजर आ रही हैं। पंडित देवेंद्र शास्त्री के अनुसार रामपुर में रात 9 बजे चांद के दीदार होंगे। करवा चौथ की पूजा करने के लिए रात 8:00 से रात 11:00 बजे शुभ मुहूर्त है।

करवा चौथ को लेकर रामपुर बाजार में लोगों की भीड़: संवाद

करवा चौथ को लेकर रामपुर बाजार में लोगों की भीड़: संवाद

करवा चौथ को लेकर रामपुर बाजार में लोगों की भीड़: संवाद

करवा चौथ को लेकर रामपुर बाजार में लोगों की भीड़: संवाद

करवा चौथ को लेकर रामपुर बाजार में लोगों की भीड़: संवाद

करवा चौथ को लेकर रामपुर बाजार में लोगों की भीड़: संवाद

करवा चौथ को लेकर रामपुर बाजार में लोगों की भीड़: संवाद

करवा चौथ को लेकर रामपुर बाजार में लोगों की भीड़: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article