फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur and HPCL Pro winners on the eighth day of district level Under-18 cricket competition in Gumma

Rampur Bushahar News: गुम्मा में जिला स्तरीय अंडर-18 क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवें दिन रामपुर व एचपीसीएल प्रो विजेता

Sun, 24 Nov 2024 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटखाई ( रोहड़ू) शिमला जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित अंतर तहसील अंडर-18 क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवें दिन रविवार को दो मैच खेले गए। इस मैच में रामपुर व एचपीसीएल प्रो की टीम विजेता रही है। प्रतियोगिता का पहला मैच बुशहर सुपर किंग्स रामपुर और कोटखाई डेयरडेविल्स के मध्य खेला गया। इस मैच में कोटखाई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में 109 रन पर ऑलआउट हो गई। कोटखाई की ओर से मरिदुल ने 34 व शौर्य वीर ने 28 रन बनाए। रामपुर की ओर से श्रेयस ने तीन और सर्वेश ने दो विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रामपुर की टीम ने शुभम के 45 और नीरव के 40 रनों की बदौलत लक्ष्य आसानी से 16.4 ओवर में एक विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। इस मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब श्रेयस मैहता को दिया गया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच शिमला रूरल किंग्स बनाम एचपीसीएल प्रो 11 शिमला खेला गया। इस मैच में एचपीसीएल प्रो 11 शिमला की टीम टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में संभव शर्मा के 20 रन व दक्ष ठाकुर के नाबाद 73 रन की मदद से 179/6 रन बनाए। शिमला के लिए प्रत्यक्ष ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए शिमला की टीम 19.1 ओवर में 111 रन ही बना सकी और 69 रन से हार गईं । शिमला के लिए कार्तिक ने 62 नाबाद रन का योगदान दिया । शिमला के लिए सूजल ने हेट्रिक समेत चार विकेट और आदित्य ने दो विकेट लिए। इस मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब सूजल को दिया गया। संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने कहा सोमवार को प्रतियोगिता के नवें दिन पहला मैच केकांत क्रिकेट फाउंडेशन रोहडू व शिमला रूरल किंग्स के मध्य सुबह 9.30 व दूसरा मैच कोटखाई डेयरडेविल्स बनाम एचपीसीएल प्रो 11 शिमला के मध्य 1.30 पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed