फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur-Aani via Nitthar bus broke down in Shocha

Rampur Bushahar News: आधे रास्ते में हांफी बस, बच्चों की स्कूल तक लगी पैदल दौड़

Mon, 12 Oct 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Rampur-Aani via Nitthar bus broke down in Shocha
नित्थर के शोचा में बस खराब होने से स्कूली बच्चाें को पैदल चलने के लिए होना पड़ा मजबूर। संवाद
रामपुर-आनी वाया नित्थर बस शोचा में हुई खराब
विज्ञापन

मरीज और यात्रियों को अपने गंतव्य पहुंचने में पेश आई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों के आए दिन खराब होने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सोमवार को रामपुर से आनी वाया नित्थर जाने वाली बस शोचा के पास खराब हो गई। बस के बीच रास्ते में ही खराब होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस खराब होने से आनस से स्कूल जाने वाले बच्चों को पैदल ही स्कूल पहुंचना पड़ा। रामपुर डिपो की यह बस लूहरी होकर आती-जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था का प्रमुख साधन होने के कारण इस रूट पर चलने वाली बसें बार-बार खराब होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। बस खराब होने के कारण अधिक समस्या मरीजों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को पेश आ रही है। बसों के बीच रास्ते में खराब होने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने चुनौती बन गया है। कई बार यात्रियों को पैदल सफर कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। खटारा बसों में सफर जान पर जोखिम के समान हो गया है। स्थानीय लोगों धर्मपाल, बलदेव, सुनील, रमेश और राजेश ने कहा कि ये स्कूल बस है। परिवहन निगम की बस आधे रास्ते में ही हांफ रही है, जिससे लोगों को दिक्कतें पेश आ रही है। बच्चे और कर्मचारी समस्या पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। परिवहन निगम से मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भेजी जाने वाली बसों की नियमित जांच और समय पर मरम्मत की जाए।


बस हर दिन आ रही है, एक-दो बार बस खराब हुई है। नई बस आने से दिक्कतें दूर हो जाएंगी। - दीवान स्वरूप, अड्डा प्रभारी रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article