फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ramlal chauhan get life time achivement award for apple farming

रामलाल चौहान को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Thu, 15 Sep 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
ramlal chauhan get life time achivement award  for apple farming
कोटखाई के बागवान राम लाल चौहान को लाईफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड देते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
र्कोटखाई (रोहडू़)। बागवान रामलाल चौहान को बागवानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया है। वीरवार को पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री नरेंद्र बरागटा ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में बागवानों ने सेब, नाशपाती, अखरोट और अनार की विभिन्न किस्मों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के 335 बागवानों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन लिया। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों ने भी अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई।
विज्ञापन

इस सेब की विभिन्न किस्मों की प्रदर्शनी में कोटखाई के बागवान अवनीश चौहान ने अधिकांश पुरस्कार अपने नाम किए। अवनीश चौहान को टॉप रेड, रेड चीफ, वांस डिलिशियस, स्कारलेट स्पर, वांशिगटन स्पर, रेड विलॉक्स स्पर, एडम स्पर, किंग रॉट स्पर, आर्गन स्पर, डार्क बैरोन गाला, डेविल गाला ,शिनिको रेड स्पर, मेमा गाला, रेडलम गाला, टी-रैक्स गाला, फेन प्लस गाला, फैंजम गाला के लिए प्रथम पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रायल डिलिशियस सेब के लिए यशपाल, रेड डिलिशियस सेब के लिए बलराम, रिचर्ड सेब के लिए रोहित राजटा, सुपर चीफ सेब के लिए प्रकाश रौंटा, अर्ली रेड वन के लिए संजीव चौहान, जेरोमाइन सेब के लिए संजीव चौहान, मेमा मास्टर सेब के लिए भगत राम, जेड वन सेब के लिए प्रकाश चौहान, ऐस स्पर के लिए भगत राम, गेल गाला के लिए बलबीर सिंह, किंग फ्यूजी सेब के लिए प्रशांत, गोल्ड चीफ सेब के लिए संजीव चौहान को प्रथम पुरस्कार मिला।

गोल्डन डिलिशियस में यशपाल, रेड गोल्ड में देविंद्र सिंह, ग्रेनी स्मिथ वैरायटी के लिए प्रकाश रावत को प्रथम पुरस्कार मिला। इसके अतिरिक्त नाशपाती की कांफ्रेंस किस्म के लिए संजीव, तुंबा नाशपाती के लिए राकेश चौहान, पेखम नाशपाती के लिए ईशान चौहान को प्रथम पुरस्कार मिला। अखरोट की बेहतरीन किस्म के लिए ऋतिक चौहान, अनार के लिए राजपाल चौहान को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। इस मौके पर उपनिदेशक उद्यान विभाग शिमला कर्म सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed