फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rakhi tied on the wrist of army soldiers

Rampur Bushahar News: सेना के जवानों की कलाई में पर बांधी राखी

Tue, 29 Aug 2023 05:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
Rakhi tied on the wrist of army soldiers
सेना के जवानों की कलाई में राखी बांधकर  राखी का पर्व मनाती महिला। संवाद
आरपीएस स्कूल नोगली की छात्राओं ने अवेरी पट्टी में मनाया रक्षाबंधन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर पब्लिक स्कूल नोगली की छात्राओं ने सेना के जवानों के साथ अवेरी पट्टी में धूमधाम से रक्षाबंधन मनाया। कमांडिंग ऑफिसर संग्राम दास और सूबेदार मेजर अब्दुल रसीद ने विद्यार्थियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. बीआर सक्सेना ने सेना के जवानों से कहा कि उनके साथ रक्षाबंधन मनाने का उद्देश्य दूरस्थ राज्यों से इस जगह पर नियुक्त वीर जवानों को अपने परिवार की याद की कमी को पूरा करना है। वीर जवानों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई देते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि वीर जवानों की वजह से ही हमारी मातृभूमि सुरक्षित है। इस उपलक्ष्य में छात्राओं ने सैनिकों को मिठाई खिलाकर और तिलक लगाकर राखी बांधी। वहीं सैनिकों के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की।
विज्ञापन


कमांडिंग ऑफिसर संग्राम दास ने कहा कि आज के पर्व पर छात्राओं द्वारा राखी बांधकर हमारी घर की स्मृतियों की कमी को पूरा किया और हमारा हौसला अफजाई की।

इस मौके पर विद्यालय की प्रशासका शकुंलता ठाकुर, स्मृति शर्मा, अमिता चौहान, रूपा कश्यप, सुनीता ठाकुर, अंजना मेहता, रंजना कौशल, प्रतिभा, पिंगला और दीपिका सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed