{"_id":"68e7989276d9648bac0b8af0","slug":"rakcham-school-and-veterinary-dispensary-get-new-building-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-145761-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रकछम स्कूल और पशु औषधालय को मिला नया भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रकछम स्कूल और पशु औषधालय को मिला नया भवन
विज्ञापन
रकछम में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के भवन का शुभारंभ करते मंत्री जगत सिंह नेगी। स्रोत : डीपीआरओ
मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया उद्घाटन, बौद्ध सामुदायिक भवन का भी किया शिलान्यास
रकछम में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को निपटारा करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रकछम स्कूल और पशु औषधालय को नया भवन मिला है। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने वीरवार को रकछम गांव में 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के भवन और 27 लाख रुपये की लागत से निर्मित पशु औषधालय भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने 44 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बौद्ध सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सीमांत और दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और पशुपालन जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय भवन से छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। पूरे प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए स्कूलों को सीबीएसई के तहत लाया जा रहा है। किन्नौर में भी सांगला, रिकांगपिओ, कानम और भावानगर स्थित चार विद्यालयों को सीबीएसई के तहत लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पशु औषधालय भवन के निर्माण से क्षेत्र के पशुपालकों को अब अपने गांव में ही पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें दूरदराज नहीं जाना पड़ेगा। बौद्ध सामुदायिक भवन के शिलान्यास के बाद उन्होंने कहा कि यह भवन क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। रकछम गांव के लिए आइस स्केटिंग रिंक को स्वीकृत किया गया है। इसका कार्य शीघ्र शुरू जाएगा। रकछम को सीवरेज योजना से जोड़ने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित निपटारे के निर्देश दिए। इस मौके पर एपीएमसी शिमला-किन्नौर के निदेशक उमेश नेगी, किनफेड निदेशक पितांबर दास, एसडीएम कल्पा अमित कल्थाइक, उप निदेशक उच्च शिक्षा कुलदीप डोगरा, पंचायत प्रधान सुशील कुमार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।