{"_id":"6831b812d775babda30be6e7","slug":"rakcham-panchayat-will-get-protection-from-floods-in-baspa-river-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-135719-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अब रकछम को नहीं रहेगा बास्पा नदी से खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अब रकछम को नहीं रहेगा बास्पा नदी से खतरा
विज्ञापन
रक्षम गांव के नजदीक बास्पा नदी के साथ चार मीटर ऊंची 126 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार का निर्माण कार
नदी के किनारे चार मीटर ऊंची 126 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शुरू
जल शक्ति विभाग डेढ़ करोड़ से अधिक राशि करेगा व्यय
बीरबल नेगी
सांगला(किन्नौर)। किन्नौर जिले के सीमावर्ती इलाके की रकछम पंचायत को जल्द बास्पा नदी के खतरे से सुरक्षा मिलेगी। बरसात के दौरान बास्पा नदी के जलस्तर बढ़ने से पंचायत के मुख्य बाजार और विभिन्न कार्यालयों को खतरा बना रहता है, लेकिन अब जल शक्ति विभाग ने बास्पा नदी के किनारे सुरक्षा दीवार लगाने का काम शुरू कर दिया है। जुलाई तक सुरक्षा दीवार लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। रकछम के ग्रामीण वर्षों से नदी के किनारे सुरक्षा दीवार लगाने की मांग उठा रहे थे। मंत्री ने ग्रामीणों की इस मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया था और अब राज्य आपदा कोष से बास्पा नदी के किनारे सुरक्षा दीवार के लिए डेढ़ करोड़ रुपये के करीब राशि प्राप्त हुई है। जल शक्ति विभाग बास्पा नदी के किनारे पक्की सुरक्षा दीवार लगाएगा। इसका निर्माण लॉजिंग एप्रॉन पद्धति के तहत होगा। विभाग ने लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह से रकछम गांव तक चार मीटर ऊंची और 126 मीटर लंबी दीवार का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। सुरक्षा दीवार लगने से रकछम स्थित पटवार खाना, कचरा प्रबंधन संयंत्र, पंचायत घर, पीएचसी, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पशु औषधालय, यूको बैंक और स्थानीय बाजार को पूर्व की भांति बास्पा नदी से खतरा नहीं रहेगा। विभाग ने इस माह से कार्य शुरू कर लिया है, जो जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। दीवार लगने से पंचायत के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
अब खतरा नहीं होगा
प्रधान रकछम सुशील नेगी, ग्रामीण लक्ष्मण सिंह नेगी, राजा राम नेगी, गंगा भगत नेगी, रंजीत सिंह नेगी, वीरभद्र सिंह नेगी, चरन सिंह नेगी, जगदीश सिंह नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने गांव की सुरक्षा के मद्देनजर लगाई जा रही दीवार को लेकर कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि अब बाढ़ जैसी स्थिति में रकछम पंचायत को खतरा नहीं रहेगा।
इन दिनों सुरक्षा दीवार लगाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। जुलाई में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। विभाग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बास्पा नदी किनारे 126 मीटर सुरक्षा दीवार लगाएगा। -अभिषेक शर्मा, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग रिकांगपिओ