{"_id":"61c8a754eb9db402895cb9b4","slug":"rajnesh-elected-jal-rakshak-association-president-rampur-hp-news-sml3947556173","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजनीश बने जलरक्षक संघ किन्नौर के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजनीश बने जलरक्षक संघ किन्नौर के अध्यक्ष
विज्ञापन
जिला जल रक्षक संघ के कार्यकर्ता बैठक के बाद अपनी मांग पत्र दिखाते हुए ।
- फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में रविवार को जिला जलरक्षक संघ की बैठक आयोजित हुई। इसमें निचार, सांगला और पूह उपमंडलों से सभी सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान जलरक्षक राज्य कार्यकारिणी के वरिष्ठ सलाहकार राजेंद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। उनकी अध्यक्षता में किन्नौर संघ की पुरानी कार्यकारिणी को भंगकर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जलरक्षक संघ किन्नौर की नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति में रजनीश कुमार को प्रधान की कमान सौंपी गई। मोहित कुमार उपप्रधान, प्रेमराज कोषाध्यक्ष, अनोद कुमार सचिव और परविंदर को मीडिया प्रभारी चुना गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में जीवन सिंह, रोहित कुमार, विकास, राजीव कुमार, बलदेव सिंह, सुमित कुमार, नरेश, दोरजे नामग्याल, एमके बोरिस, राजकुमार और छेमित दोरजे को शामिल किया गया है।
बैठक में जलरक्षक संघ की किन्नौर इकाई ने सरकार से अनुबंध अवधि को 12 से घटाकर 8 वर्ष करने और वेतन बढ़ोतरी की मांग उठाई है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि जलरक्षकों को महंगाई और दिनभर कार्य करने के अनुरूप मात्र 3600 मासिक वेतन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे उनको परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने जलरक्षकों को कम से कम 9300 रुपये मासिक वेतन देने और अनुबंध की अवधि को कम करने की मांग उठाई है। इसके साथ ही जलरक्षकों को पंचायतीराज से हटाकर जल शक्ति विभाग के अधीन करने की मांग भी प्रदेश सरकार से की गई है।