फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rajiv Gandhi Day-Boarding School to be opened in Nadaun

नादौन में खोला जाएगा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल : सुक्खू

Mon, 06 Feb 2023 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 06 Feb 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi Day-Boarding School to be opened in Nadaun
नादौन में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू।
नादौन (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र नादौन में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा। इसके साथ-साथ क्षेत्र में अन्य विकासात्मक कार्यों को भी गति प्रदान की जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को नादौन में आयोजित जनसभा में जनता का आभार प्रकट करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 से ही उन्हें लोगों का अपार स्नेह मिल रहा है, जिसका परिणाम है कि आज क्षेत्र को प्रदेश का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नादौन की जनता उस समय भी साथ खड़ी रही, जब मैं चुनाव हार गया। मैं कभी मंत्री भी नहीं रहा। एक बार सीपीएस बनाया तो भी इंकार कर दिया। एक बार चेयरमैन बनाने लगे तब भी मना कर दिया गया। अब उसका फल यहां के लोगों को मुख्यमंत्री के रूप में मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे काम करने की आदत है। पूरा मंत्रिमंडल भी लगा हुआ है और परिणाम सबको नजर आएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर चीज में कुछ समय तो लगता ही है। हमारी इच्छाशक्ति है और हम इसके दम पर सफल होंगे। हम सुख भोगने नहीं, बल्कि सेवा करने आए हैं। सुखविंद्र सिंह ने अपने भाषण के बीच-बीच में स्थानीय बोली में बात करते कहा कि मुझे हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को कह रहे थे। मैं जानता था कि जगह-जगह लोग मिलने के लिए खड़े होंगे, इसलिए सड़क मार्ग से आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच से भाषण समाप्त करने के बाद उन्होंने सभी से मिलने की बात कही कि सभी लोग गुलदस्ते देना चाहते हैं। मैं सभी से मिलूंगा, अभी एक और दिन यहीं पर हूं। उन्होंने कहा कि वह जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं। सरकार ने प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए योजनाएं तय कर उनको धरातल पर उतारने के लिए कार्य योजना तैयार की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों से स्थानीय भाषा में संवाद भी किया।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी सिंह, विधायक आईडी लखनपाल, आशीष शर्मा, सुरेश कुमार, संजय रतन, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांग्रेस नेता पुष्पिंद्र वर्मा, उपायुक्त देवश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा, पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed