फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rain

सराहन और ज्यूरी बारिश का कहर, कई घरों में घुसा पानी

Sat, 13 Jul 2019 07:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
rain
ज्यूरी क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुई बारिश से सड़क पर बनी खाइयां। - फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी/रामपुर बुशहर। ज्यूरी और सराहन क्षेत्र में शुक्रवार शाम को हुई भारी बारिश हुई। इससे क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। तेज बारिश ने गांव और सड़क का नक्शा बदल कर रख दिया। बारिश का पानी नाले बन कर कई लोगों के घरों में घुस गया। इसके बाद लोग रात भर पानी को दूसरी तरफ मोड़ने में लगे रहे। बारिश के कारण कई लोगों के घरों और खेतों की दीवारें ढह गई हैं।
विज्ञापन

बारिश से ज्यूरी से सराहन जाने वाली ज्यूरी-सराहन और ज्यूरी-नानण बोंडा सड़कपर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। कई जगह सड़कों में भूस्खलन भी हुआ है। नेशनल हाईवे पांच पर भी कई जगह भूस्खलन हो गया। जिस कारण आंशिक रूप से यातायात बाधित भी रहा।
विज्ञापन

उधर, रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी शनिवार सुबह झमाझम बारिश हुई। बीते कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे लोगों ने बारिश होने के बाद राहत की सांस ली है। वहीं इस बारिश से क्षेत्र के किसान और बागवान भी काफी खुश हैं। खुश्क मौसम के चलते जहां सेब का आकार नहीं बढ़ पा रहा था, वहीं अब इस बारिश से बागवानों को भी राहत मिली है। बारिश से सेब का आकार बढ़ने में मदद मिलेगी। शनिवार सुबह रामपुर, नोगली, राजपुरा, दत्तनगर, रचोली, निरमंड और आसपास के इलाकों में बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग रामपुर के एक्सईएन एसके सोबती ने बताया कि सड़कों में कई जगह बारिश से खाइयां और भूस्खलन हुआ था, जिसे विभाग ने मशीन और मजदूरों की मदद से ठीक करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed