Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rain in Rampur, flowering started on plum, almond and stone fruit in Rampur

Rampur Bushahar News: सेब के बगीचों में राहत और स्टोन फ्रूट पर कहर बन बरसे मेघ

Fri, 28 Feb 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Rain in Rampur, flowering started on plum, almond and stone fruit in Rampur
नित्थर में बादाम के बगीचों मे ​खिले फूल। संवाद
पलम, बादाम और स्टोन फ्रूट पर शुरू हुई फ्लावरिंग, तापमान गिरने से फल उत्पादनों में आएगी गिरावट, बागवानों को होगा नुकसान
विज्ञापन

पिछले वर्ष 10 से 20 फीसदी पलम का हुआ था उत्पादन, इस वर्ष बारिश ने उम्मीद पर फेर दिया पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/दलाश/आनी/नित्थर। पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में हो रही भारी बारिश से जहां सेब के बगीचों में राहत लाई है, वहीं स्टोन फ्रूट पर मेघ कहर बनकर बरसे हैं। बारिश-बर्फबारी से अब सेब के बगीचों को पर्याप्त नमी मिल गई है और सेब के चिलिंग ऑवर्स के पूरा होने की भी संभावना है, वहीं, निचले क्षेत्रों में इन दिनों स्टोन फ्रूट गुठलीदार फल खुमानी, प्लम, बादाम, अंगूर, चैरी और कीवी सहित अन्य फसल में फ्लावरिंग शुरू हो गई है। इस कारण अधिक बारिश और ठंड से उन्हें नुकसान पहुंच सकता है। इससे स्टोन फ्रूट के बागवानों को भारी आर्थिकी नुकसान पहुंच सकता है। पांच से अधिक महीनों से बारिश न होने के कारण सेब और अन्य फसलों पर संकट गहरा गया था। बारिश आने से अब पेड़-पौधों में जान आ गई है, वहीं पिछले दिनों तापमान में बढ़ोतरी होने से बादाम, खुमानी और अन्य फसलों के फूल खिल गए हैं। इस बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे इन फसलों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस समय उनके लिए तापमान में गिरावट ठीक नहीं है। पिछले वर्ष बारिश न होने से बागवानों को चेहरे मायूस हो गए थे, लेकिन बुधवार से लगातार बारिश होने से बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश से सबसे ज्यादा लाभ धान और सेब की फसल को है। वहीं, गुठलीदार फसलों को भारी बारिश से नुकसान पहुंच सकता है। सेब के लिए ये बारिश अच्छी साबित होगी। इन दिनों सेब बागवान अपने खेतों में खाद डालने का काम कर रहे हैं। बारिश से वो जल्द घुल जाएगी। वहीं, सेब, मटर, जौ, गेहूं और चने की फसलों को संजीवनी मिलेगी। राजेश, तिलक राज, अनिल, यशपाल, हितेश, राकेश, अशोक, हर्ष और नीटू सहित अन्य बागवानों ने कहा कि बारिश आने से सेब बागवानों को लाभ मिलेगा। साथ ही गुठलीदार फलों को नुकसान होगा। पलम की फसल से वर्ष का खर्चा चलता है। आजकल पलम की फसल पीक पर होती है, जिससे बागवानों की परेशानी भी बढ़ गई है। बीते वर्ष 10 से 20 फीसदी पलम का उत्पादन हुआ था। इस वर्ष अच्छी फसल की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन भारी बारिश ने बागवानों की उम्मीद पर पानी फेर दिया है।

नित्थर में  बादाम के बगीचों मे खिले फूल। संवाद

नित्थर में बादाम के बगीचों मे खिले फूल। संवाद

नित्थर में  बादाम के बगीचों मे खिले फूल। संवाद

नित्थर में बादाम के बगीचों मे खिले फूल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed