फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rain-damaged roads in Theog will be repaired with an expenditure of Rs 20 crore.

Rampur Bushahar News: ठियोग में बरसात से क्षतिग्रस्त सड़कों की 20 करोड़ से होगी मरम्मत

Thu, 09 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Rain-damaged roads in Theog will be repaired with an expenditure of Rs 20 crore.
ठियोग में आयोजित बैठक के दौरान मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक कुलदीप राठौर और अन्य। स्रोत : क
लेटलतीफी और लापरवाही करने वाले ठेकेदारों को करें ब्लैक लिस्ट : विक्रमादित्य सिंह
विज्ञापन


मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ठियोग का किया दौरा, स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण के लिए दिया न्योता

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह वीरवार को ठियोग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 13 अक्तूबर को शिमला के रिज मैदान में स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण पर ठियोग के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि ठियोग उपमंडल में बरसात से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए प्रदेश सरकार ने 20 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। मंत्री ने कहा कि ठियोग क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत और एनएच-पांच को सुधारने के कार्य शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को ठियोग बाजार की सड़क पर टारिंग कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश भी दिए। मंत्री ने अधिकारियों को काम में लेटलतीफी और लापरवाही करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश भी दिए। वीरवार दोपहर बाद मंत्री ठियोग पहुंचे। इस दौरान उनका स्वागत विधायक कुलदीप राठौर, ब्लॉक कांग्रेस ठियोग के अध्यक्ष कंवर नरेंद्र, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल ग्रोवर, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों और पंचायतों के प्रतिनिधियों ने किया। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ठियोग के लोगों से उनका गहरा जुड़ाव है और उन्होंने स्थानीय जनता से आग्रह किया कि वे 13 अक्तूबर को शिमला के रिज पर स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में अधिक संख्या में शामिल हों। उन्होंने कहा कि ठियोग के लोगों और स्व. वीरभद्र सिंह के बीच भावनात्मक रिश्ता रहा है। हर व्यक्ति के पास उनसे जुड़ी कोई न कोई स्मृति है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ठियोग और कुमारसैन में दो सड़कों को नाबार्ड योजना के तहत स्वीकृति मिली है। बागवानी रोड के लिए 18 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। विधायक कुलदीप राठौर ने कहा कि ठियोग के लोग 13 अक्तूबर के कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों और पंचायत प्रतिनिधियों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
एनएच पर टारिंग में तेजी लाने के दिए निर्देश

नगर परिषद अध्यक्ष अनिल ग्रोवर, पार्षद विवेक थापर व अन्य पार्षदों ने ठियोग से गुजरने वाले एनएच पर टारिंग में हो रही देरी का मामला मंत्री के समक्ष उठाया। उन्होंने कहा कि इससे कारोबारियों को भारी नुकसान हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री विक्रमादित्य ने अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही काम में गुणवत्ता बनाए रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन


ढली से सैंज फोर लेन पर खर्च होंगे 1400 करोड़ रुपये
मंत्री ने बताया कि ढली से सैंज तक सड़क को फोरलेन करने की योजना को भी मंजूरी दी गई है। इस पर करीब 1,400 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि इस फोरलेन सड़क का अधिकांश हिस्सा टनल के रूप में तैयार किया जाएगा ताकि पर्यावरण और स्थानीय लोगों को नुकसान न हो। डीपीआर इसी दृष्टिकोण से तैयार की जा रही है। मंत्री ने कहा कि वह जल्द ही विधायक कुलदीप राठौर के साथ मिलकर ठियोग की पंचायतों का दौरा करेंगे और विभिन्न विकास कार्यों का फीडबैक लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed