फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Questions raised regarding the quality of the intake and pipeline

Rampur Bushahar News: सवालों के घेरे में 24 करोड़ की योजना, लोग प्यासे

Thu, 08 Oct 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Questions raised regarding the quality of the intake and pipeline
नित्थर क्षेत्र की महत्वाकांक्षी कूर्पण खड्ड सिंचाई एवं पेयजल योजना का ग्रामीणों को नहीं मिल रहा
वर्षों बाद भी ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है पर्याप्त पेयजल
विज्ञापन

इंटेक और पाइपलाइन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
सवालों के घेरे में 24 करोड़ की योजना, लोग प्यासे
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उपतहसील की प्यास बुझाने के लिए बनी करीब 24 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी कुर्पण खड्ड सिंचाई एवं पेयजल योजना मोईन-नित्थर-आनस-नागाछो इन दिनों सवालों के घेरे में है। योजना से जुड़े ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद उन्हें नियमित और पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पा रहा है। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति प्रभावित है, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, कुर्पण खड्ड में बना योजना का इंटेक स्थल तेज बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। उनका आरोप है कि इंटेक की मरम्मत और व्यवस्था पर समय-समय पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। इससे योजना की कार्यप्रणाली और सरकारी धन के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने योजना की डीपीआर, स्वीकृत एवं संशोधित लागत, अब तक किए गए भुगतान, माप पुस्तिका और कार्य की गुणवत्ता संबंधी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। साथ ही इंटेक के निर्माण और मरम्मत पर हुए खर्च की भी जांच की मांग उठाई है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि कई जगह पाइपलाइन बिछाने का काम बेतरतीब तरीके से किया गया है। प्रदीप कुमार, सुशील कुमार, देवेंद्र, मनजीत ठाकुर और राकेश शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने योजना का तकनीकी एवं वित्तीय ऑडिट करवाने, अब तक खर्च राशि और कार्य की प्रगति सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदारी तय करने और समस्या का स्थायी समाधान करने की भी मांग उठाई है। उधर, जल शक्ति विभाग नित्थर के सहायक अभियंता कैलाश भारद्वाज ने कहा कि इस योजना से पानी की सप्लाई जल्द शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article