{"_id":"5f0c90458ebc3e63aa7c9fcc","slug":"quarteen-rampur-hp-news-sml338277489","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन न होने पर सब्जी की दुकान सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन न होने पर सब्जी की दुकान सील
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ऊपरी शिमला के मुख्यद्वार ठियोग में होम क्वारंटीन के नियमों की अवहेलना करने पर सब्जी विक्रेता को महंगा पड़ गया। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दुकान को बंद करवा दिया है।
गौरतलब है कि ठियोग में रोजाना बाहरी राज्यों से कई लोग पहुंच रहे हैं। बीती रात भी बाहरी राज्यों से चार लोग ठियोग पहुंचे। सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार इन सभी को पांच दिन तक होम क्वारंटीन रहना था। मामला ठियोग के साथ लगते पेट्रोल पंप के समीप सब्जी की दुकान का है।
ठियोग में दुकान मालिक और तीन अन्य लोग हाल ही में बाहरी राज्य से पहुंचे। प्रशासन की ओर जांच के लिए जब एसडीएम ठियोग केके शर्मा इनके घर पहुंचे तो मौके पर एक व्यक्ति गायब पाया गया। जांच पड़ताल करने के बाद मालूम हुआ कि वह सब्जी की दुकान पर बैठा है। होम क्वारंटीन के दिशा-निर्देशों की पालना न करने को लेकर प्रशासन ने तुरंत सब्जी की दुकान को बंद करवा दिया है।
विज्ञापन
एसडीएम ठियोग केके शर्मा ने बताया कि होम क्वारंटीन के नियमों की अवहेलना करने पर दुकान को बंद करवा दिया गया है। पांच दिन का समय पूरा होने के बाद ही दुकान को खोला जाएगा।