{"_id":"5edbb5158ebc3e90a55e5a76","slug":"quarteen-rampur-hp-news-sml334919232","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेवल हिस्ट्री छुपाकर कर्नाटक से किन्नौर पहुंचा व्यक्ति, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेवल हिस्ट्री छुपाकर कर्नाटक से किन्नौर पहुंचा व्यक्ति, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले में एक कंपनी में कार्यरत कर्नाटक निवासी व्यक्ति अपनी ट्रेवल हिस्ट्री छुपा कर किन्नौर में घुस गया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर सांगला जीरा फार्म में संस्थागत क्वारंटीन कर दिया है। बताया जा रहा है कि उसके साथ संपर्क में आए मंडी जिले के दो अन्य लोगों को भी संस्थागत क्वारंटीन किया गया है।
जानकारी के मुताबिक कंपनी में फोरमैन के पद पर कार्यरत एक व्यक्ति कर्नाटक से किन्नौर की ग्राम पंचायत पवारी के तंगलिंग गांव पहुंच गया। यह व्यक्ति कर्नाटक से दिल्ली और चंडीगढ़ की हवाई यात्रा के बाद सोलन, शिमला होता हुआ रामपुर से सीधा किन्नौर पहुंच गया। चेकपोस्ट में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को रामपुर से आने की सूचना देकर तंगलिंग गांव में पहुंचा। ग्रामीणों को सूचना मिलते ही तुरंत प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम तंगलिंग गांव पहुंची और उसका मेडिकल चेकअप कर उससे पूछताछ की गई। इस पर व्यक्ति ने बताया कि वह कर्नाटक से आया है। व्यक्ति के संपर्क में जिला मंडी के दो अन्य व्यक्ति जो एक कंपनी में ही काम करते हैं, उसके संपर्क में आने पर दोनों को जीरा फार्म सांगला में संस्थागत क्वारंटीन किया गया है। एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र शर्मा ने बताया कि व्यक्ति पर अपनी ट्रेवल हिस्ट्री छिपाने के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों से आह्वान किया है कि जानकारी या ट्रेवल हिस्ट्री न छिपाएं।