फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   punit elected rotary club president

पुनीत अग्रवाल बने रोटरी क्लब रामपुर के अध्यक्ष

Sat, 27 Aug 2022 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
punit elected rotary club president
पुनीत अग्रवाल बने रोटरी क्लब रामपुर के अध्यक्ष - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रोटरी क्लब रामपुर के नए अध्यक्ष की कमान पुनीत अग्रवाल को सौंपी गई है। क्लब के नए अध्यक्ष पद का इंस्टालेशन (स्थापना) के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां नई कार्यकारिणी गठित की गई, वहीं कई मुद्दों पर भी चरचा हुई। कार्यक्रम में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट-3080 के डिस्ट्रिक्ट गर्वनर रोटेरियन वेद प्रकाश काल्टा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उनके साथ जोन-1 के एजी रोटेरियन विकास कपूर विशेष रूप से शिरकत की। रोटेरियन डॉ. जीआर नेगी ने कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए रोटरी इंटरनेशनल की प्रथम महिला अध्यक्ष रोटेरियन जेनिफर जोन्स द्वारा चयनित वर्ष 2022-23 की थीम इंमेजिन रोटरी के बारे विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष के मुख्य बिदुंओं के बारे में सभी को अवगत करवाया। इस दोरान रोटरी में महिला सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर बल दिया गया। इसमें फैसला लिया गया कि आने वाले समय में रोटरी में महिला सदस्यों की संख्या 30 प्रतिशत तक की जाएगी। नवनियुक्त अध्यक्ष पुनीत अग्रवाल ने आने वाले वर्ष में की जाने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा की। स्वास्थ्य शिविर के आयोजन, पौधरोपण कार्यक्रम, रक्तदान शिविर और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की बात की गई। कार्यक्रम में लोकेंद्र जस्वाल, पीयूष आनंद, सिद्धार्थ सूद, नितेश भारती और राजिंद्र सिंह ठाकुर को रोटरी पिन्स लगाकर क्लब का सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed