फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Puja in poster making, Anjali first in slogan writing

Rampur Bushahar News: पोस्टर मेकिंग में पूजा, नारा लेखन में अंजलि प्रथम

Tue, 28 Mar 2023 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Tue, 28 Mar 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Puja in poster making, Anjali first in slogan writing
ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा आयोजित जागरूकता रैली को ह
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ के रोड सेफ्टी क्लब ने सड़क सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात नियमों पर दो दिवसीय कार्यशाला एवं जागरुकता रैली का आयोजन किया।
विज्ञापन

रोड सेफ्टी क्लब के समन्वयक प्रो. मोहन सिंह नेगी और क्लब के सदस्यों ने मुख्यातिथि प्राचार्य प्रो. जनक नेगी, मुख्य वक्ता राजेंद्र ठाकुर, यातायात प्रभारी पुलिस विभाग रिकांगपिओ, विशेष अतिथियों और उपस्थित विद्यार्थियों का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों और यातायात नियमों का सावधानी से पालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्यवक्ता ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट पहनने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन न सुनने, ट्रैफिक सिग्नल, नियमों का पालन करने, अधिक गति से वाहन न चलाने, सही स्थान पर गाड़ी खड़ी करने, लाइसेंस के बिना वाहन न चलाने, लापरवाही से वाहन न चलाने और नशे का प्रयोग करते हुए वाहन न चलाने पर ध्यान देने के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने महाविद्यालय से एनएच होते हुए स्थानीय बाजार में पंजाब नेशनल बैंक तक रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए स्थानीय बाजार में पोस्टर और पुस्तिकाएं बांटीं। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और संवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। पोस्टर मेकिंग में पूजा ने पहला, रविशा ने दूसरा और अमनदीप ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया।

नारा लेखन में अंजलि ने पहला, करिश्मा राणा ने दूसरा और चिराग ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अमन और मोहित शर्मा ने पहला, पुष्पा और सुमन ने दूसरा जबकि शाक्षी और खुशबू ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो. रामलाल नेगी, डाॅ. जीवन मसोई, प्रो. बालम नेगी, डाॅ. ज्ञान चंद शर्मा, डॉ. शीला नेगी, डाॅ. सीधेश्वरी, प्रो. शांता कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed