फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Public Works Minister gave instructions to the doctors of Kheneri Hospital

Rampur Bushahar News: अस्पताल में लंगर सेवा के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा स्थान

Sun, 08 Mar 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Public Works Minister gave instructions to the doctors of Kheneri Hospital
खनेरी अस्पताल में लंगर सेवा करते मंत्री विक्रमादित्य सिंह। संवाद
. लोक निर्माण मंत्री ने खनेरी अस्पताल के चिकित्सकों को दिए निर्देश
विज्ञापन


. मंत्री ने रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी की ओर से चलाए जा रहे लंगर में की सेवा

. सोसायटी को अस्पताल में लंगर बनाने के लिए जल्द स्थान मुहैया करवाने का दिया आश्वासन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर का खनेरी अस्पताल चार जिलों के हजारों ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवा रहा है। ऐसे में यहां पहुंचने वाले रोगियों को हर संभव जांच और उपचार की सुविधा मिलनी चाहिए। यह बात रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कही। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए। रामपुर पहुंचे लोक निर्माण मंत्री शनिवार रात को महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों का हालचाल जाना। मंत्री ने अस्पताल में रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी की ओर से चलाए जा रहे रात्रि लंगर सेवा में भाग लेकर मरीजों के तीमारदारों को भोजन परोसा। इस दौरान सोसायटी के सदस्यों ने मंत्री से मांग रखी कि उन्हें खनेरी अस्पताल में लंगर का खाना बनाने के लिए एक उपयुक्त स्थान दिया जाए, ताकि मरीजों के तीमारदारों को सुबह का नाश्ता, दोपहर की चाय और रात्रि लंगर सेवा करने में आसानी हो सके। मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द अस्पताल में सोसायटी को लंगर सेवा के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने अस्पताल प्रभारी को जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए। मंत्री ने चिकित्सकों से कहा कि रोगियों को हर संभव उपचार, जांच और आपातकालीन सेवाएं समय पर और सहज रूप से उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में रोजाना एक हजार से अधिक ओपीडी रहती है। अस्पताल में स्टाफ की कमी, उपकरणों और अन्य संसाधनों की जरूरतों को दूर करने के लिए भी ठोस कदम उठाने पर बल दिया। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी की ओर से अस्पताल में लंगर सेवा की सराहना की। उन्होंने हुए कहा कि रामपुर अस्पताल में मरीजों के परिजनों के लिए यह एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा की निकट भविष्य में रक्तदान सोसायटी को जो भी लंगर के लिए जरूरत होगी, उसे पूरा किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाना अपने-आप में एक बहुत बड़ी सेवा है और रक्तदान सोसायटी यह कार्य पूरी निष्ठा से कर रही है। सोसायटी के सभी सदस्यों ने लोक निर्माण मंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed