{"_id":"6aba6b67beb897928d0fd59e","slug":"public-works-department-nankhari-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-170917-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननखड़ी में एक घंटे के भीतर ही अधिशासी अभियंता की तैनाती के आदेश किए रद्द : कौल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननखड़ी में एक घंटे के भीतर ही अधिशासी अभियंता की तैनाती के आदेश किए रद्द : कौल सिंह
विज्ञापन
. भाजपा नेता कौल सिंह ने सरकार और विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
. बोले-रिक्त पद नहीं भरे तो भाजपा लोगों के साथ सड़क पर करेगी आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लोक निर्माण विभाग ननखड़ी में ज्वाइन होने से पहले अधिशासी अभियंता की तैनाती के आदेश एक घंटे के भीतर रद्द कर दिए गए। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस सरकार और लोक निर्माण विभाग ननखड़ी तहसील की जनता के कितने हितैषी है। यह बात भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने कही। प्रेस को जारी बयान में भाजपा नेता कौल सिंह ने सरकार और विभाग की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों लोक निर्माण विभाग के ननखड़ी डिवीजन में लंबे समय से रिक्त पड़े अधिशासी अभियंता के पद को भरा गया, लेकिन इस तैनाती के आदेश एक घंटे के भीतर ही वापस ले लिए गए। यह क्षेत्र के लोगों के साथ सरासर धोखा है। उन्होंने कहा कि ननखड़ी क्षेत्र की 17 पंचायतों के लोगों की लंबे समय से अनदेखी की जा रही है। अधिशासी अभियंता की तैनाती से क्षेत्र में चल रही सड़कों के निर्माण कार्य को गति मिलनी थी, लेकिन सरकार की अव्यवस्था के चलते सड़कों के निर्माण में भी गुणवत्ता को ताक पर रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि खोलीघाट स्थित विभाग के सब डिवीजन में न सहायक अभियंता की तैनाती हुई है और न ही कनिष्ठ अभियंता की। समूची तहसील का कार्य केवल एकमात्र कनिष्ठ अभियंता के सहारे चल रहा है। ऐसे में सड़कों के निर्माण कार्यों पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कहा कि ननखड़ी क्षेत्र दुर्गम क्षेत्रों में आता है। यहां के हजारों लोग रोजाना सड़क संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। सरकार को चाहिए कि यहां अधिकारियों और कर्मचारियों की स्थायी तैनाती की जाए।