फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Public toilet closed in Nirath for two months

Rampur Bushahar News: निरथ में दो महीने से सार्वजनिक शौचालय बंद

Sat, 01 Feb 2025 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं और बुजुर्गों को झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन


वर्षाशालिका में भी गंदगी का आलम

स्वच्छता की उड़ रहीं धज्जियां, लोग परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। निरथ में बीते दो माह से सार्वजनिक शौचालय बंद है। इसके कारण महिलाओं और बुजुर्गों को शौच के लिए परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग-5 की वर्षा शालिका में भी गंदगी पसरी है।

गौरतलब है कि निरथ पंचायत में लूहरी परियोजना का निर्माण चल रहा है। नेशनल हाईवे पर निरथ में रेन शेल्टर बना है, यहां पर बहुत ही गंदगी है। लोगों को खड़ा होना मुश्किल है। साथ ही शौचालय बना हुआ है, जो पिछले दो महीनों से बंद पड़ा है। निरथ कई पंचायतों का केंद्र बिंदु है। यहां पर कोटगढ़, ननखड़ी, देलठ, टूटू, बलथाना सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों का आना-जाना रहता है। फिर चाहे कार्यालयों के कार्य हो या अन्य कार्य। यहां पर लोगों की आवाजाही काफी ज्यादा रहती है। वहीं शौचालय बंद होने से खास कर महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा वर्षाशालिका के आसपास गंदगी फैलने के कारण यात्रियों की भी दुश्वारियां बढ़ी हुई हैं। राजेंद्र सिंह, प्रेम राज, अनिल कुमार, प्रीतम सिंह ने प्रशासन और पंचायत से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन


इस संबंध में बीडीओ राजिंद्र नेगी ने कहा कि निरथ पंचायत के जनप्रतिनिधियों को शौचालय दुरुस्त करने के निर्देश दिए जाएंगे। वहीं स्वच्छता को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed