फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Public representatives should be aware for rural development: Kanwar, Swarna Jayanti Gram Swaraj Conference held in Rampur, Minister addressed public representatives

ग्रामीण विकास के लिए जनप्रतिनिधियों का जागरूक होना जरूरी : कंवर

Fri, 13 Aug 2021 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Public representatives should be aware for rural development: Kanwar, Swarna Jayanti Gram Swaraj Conference held in Rampur, Minister addressed public representatives
ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने रामपुर में आयो - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। प्रदेश में ग्रामीण विकास पंचायती राज के कार्यों को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 2 हजार करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। यह बात ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने रामपुर में आयोजित स्वर्ण जयंती ग्राम स्वराज सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कही।
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि मनरेगा के तहत 950 करोड़ रुपये खर्च कर विकास कार्यों को पूरा किया जा रहा है। प्रदेश में 412 नई पंचायतें बनी हैं। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों और सदस्यों को गांव की प्रत्येक पंचायत को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के लिए जनप्रतिनिधियों का जागरूक होना जरूरी है। पंचायती राज संस्थाओं को केंद्र और प्रदेश की विभिन्न योजनाओं का सीधा पैसा आ रहा है। चुने हुए प्रतिनिधि अपने क्षेत्र के विकास की जानकारी और जागरूकता अवश्य रखें। विभिन्न योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि कृषि, मत्स्य एवं पशु पालन के तहत अनेक ऐसी योजनाएं हैं, जिसका लाभ उठाकर ग्रामीण जनता अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ कर सकती है। ग्राम स्वराज सम्मेलन प्रत्येक जिला के मंडल और विकास खंड स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। गांव में विकास को गति प्रदान करते हुए हमें अपने कार्यों में पारदर्शिता लानी आवश्यक है, जो कार्य किए हैं, वे धरातल पर दिखें। ऐसी गुणवत्ता कार्यों में लाई जाए।
विज्ञापन

अतिरिक्त निदेशक ग्रामीण विकास पंचायती राज केवल शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए पंचायतों को सुदृढ़ करने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। वहीं पंचायत प्रतिनिधियों को योजना बनाकर 15वें वित्त आयोग के तहत राशि को खर्च कर विकास कार्यों को बढ़ाने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त किरण भड़ाना, जिप अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी, मंडलाध्यक्ष भीम सैन, निदेशक हिमफेड नरेश चौहान, अनिल चौहान, रामपुर भाजपा प्रभारी दिनेश रतवान, राजेंद्र सरकैक, बृज लाल, नीना शर्मा, अभिषेक कुमार गर्ग, एसडीएम यादविंद्र पॉल, बीडीओ केआर कपूर, जिला पंचायत अधिकारी विजय बरागटा, परियोजना अधिकारी डीआरडीए संजय भगवती सहित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed