फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Provided information on protecting forests from fire

Rampur Bushahar News: जंजैली में जंगली जानवरों से बचाव, जंगलों को आग से सुरक्षित रखने के बारे में दी जानकारी

Fri, 02 Oct 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
वन रक्षक कुसुम शर्मा ने ग्रामीणों को ग्राम सभा में किया जागरूक्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (कुमारसैन)। जंजैली पंचायत में शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम और ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इसमें वन रक्षक कुसुम शर्मा ने ग्रामीणों को जंगली जानवरों से बचाव और जंगलों को आग से सुरक्षित रखने के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने लोगों को वन्यजीवों से सतर्क रहने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की। कुसुम शर्मा ने बताया कि जंगलों और आसपास के क्षेत्रों में जंगली जानवरों की गतिविधियों को देखते हुए लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। जंगलों में अकेले जाने से बचें और जंगली जानवर दिखाई देने पर उनके नजदीक जाने या उन्हें परेशान करने का प्रयास न करें। उन्होंने ग्रामीणों को वन्यजीवों से सामना होने की स्थिति में सुरक्षित दूरी बनाए रखने और वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने जंगलों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम में जंगलों में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जंगलों में जलती बीड़ी, सिगरेट या आग जलाकर छोड़ने जैसी लापरवाही से बचना जरूरी है। जंगल में आग लगने की सूचना तुरंत वन विभाग को दें। उन्होंने ग्रामीणों से वन संपदा और पर्यावरण की सुरक्षा में सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि जंगलों और वन्यजीवों का संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article