फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Provide legal information to students during online classes, Civil Judge Shavik Ghai called upon the teachers

ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान छात्रों तक पहुंचाएं कानूनी जानकारी

Fri, 17 Sep 2021 09:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
रोहडू। विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में स्कूल के शिक्षकों के लिए विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शिक्षकों को बताया गया कि ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान छात्र-छात्राओं तक वर्चुअल विधि संबंधित जानकारी पहुंचाने के लिए सहयोग करें। शिविर की अध्यक्षता रोहडू के सिविल जज शाविक घई ने की। उन्होंने शिक्षकों को बताया कि कोरोना संकट के चलते छात्रों की विधिक साक्षरता के लिए शिविर के माध्यम से जागरूक नहीं किया जा रहा। इसलिए शिक्षकों को विधिक शिविर में जानकारी दी जा रही है। शिक्षक ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान बीच-बीच में छात्रों को उनके अधिकार, भरण पोषण, किशोर अपराध, मानसिक स्वास्थ्य व अन्य अधिकारों की जानकारी दें। उन्होंने कहा स्कूल में कक्षाओं के शुरू होने के बाद इस प्रकार के शिविरों का स्कूलों में आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति को कानून तथा अपने संवैधानिक अधिकारों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कानूनी जानकारी के अभाव में कई बार छोटी-छोटी कमियां बड़ी हिंसा का रूप धारण करती है। जिसके कारण आत्महत्या, हत्या सहित बडे़ अपराध की घटनाएं होती हैं। किसी नाबालिग के साथ कोई अपराध होता तो इसकी सूचना बिना किसी संकोच अथवा भय के पहले पुलिस को दें। पुलिस अपराधी को पकड़ कर भविष्य में ऐसे अपराधों पर लगाम लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed